Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

महाराष्ट्र के ठाणे के प्राइम क्रिटिकेअर अस्पताल में लगी भीषण आग, 4 मरीजों की जलकर हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अप्रैल 2021, बुधवार, मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे शहर के मुंबरा में प्राइम क्रिटिकेयर अस्पताल में बुधवार को आग लगने से 4 मरीज़ों की मौत हो गई। आग सुबह अस्पताल की पहली मंजिल पर लगी। आग लगने के बाद मरीजों को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाने लगा, इस दौरान चार मरीजों की मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां फिलहाल मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का काम जारी है

जानकारी के अनुसार ठाणे महानगर में आज सुबह 03:40 बजे ठाणे के मुंब्रा में प्राइम क्रिटिकेअर अस्पताल में आग लग गई, दो दमकल और एक बचाव वाहन घटनास्थल पर हैं, आग बुझाने का काम चल रहा है, दूसरे अस्पताल में मरीजों की शिफ्टिंग के दौरान चार की मौत हो गई है। मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। अस्पताल आग बुझाने की कोशिश जारी है।

जानकारी हो कि कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र के अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। 26 मार्च को मुंबई के भांडुप उपनगर स्थित ड्रीम्स माल के सनराइज कोविड अस्पताल आग लग गई थी। इस हादसे में 11 मरीजों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी। मरने वाले सारे मरीज वेंटिलेटर पर थे, जिसकी वजह से बाहर नहीं निकल सके थे। अस्पताल में कोरोना पीड़ितों के अलावा दूसरी बिमारियों के मरीज भी भर्ती थे।

 महाराष्ट्र के अस्पतालों में लगातार हादसे हो रहे हैं। विरार में आग से पहले नासिक महानगरपालिका द्वारा संचालित डॉ० जाकिर हुसैन अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक लीक हो गई। इसे रोकने के लिए मरीजों को आक्सीजन की आपूर्ति कुछ समय के लिए रोक दी गई। इस वजह 24 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी, जो वेंटिलेटर पर थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!