Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

घोड़े, खच्चरों की मौत पर मेनका के संज्ञान के बाद महाराज का एक्शन

पर्यटन मंत्री महाराज ने पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा से मामले में हस्तक्षेप करने को कहा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 मई 2022, शुक्रवार, देहरादून। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर को आदेश दिए हैं कि श्री केदारनाथ धाम में श्रृद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केदारनाथ में घोड़े, खच्चरों की मौत का आँकड़ा बढ़ने पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस पर तुरंत विराम लगना चाहिए।

पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार रिकॉर्ड तोड़ इजाफा हो रहा है जो कि प्रदेश के लिए प्रसन्नता की बात है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिकारी इस प्रकार की व्यवस्था को अमल में लायें कि श्रद्धालुओं को धीरे-धीरे धामों की ओर भेजा जाए। पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी सूरत में केदारनाथ में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ नहीं होनी चाहिए।

केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लगातार हो रही घोड़े खच्चरों की मौत पर प्रमुख राजनेत्री एवं पशु अधिकारवादी मेनका गाँधी ने भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर गहरी चिंता व्यक्त की है। जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा से बात कर घोड़े खच्चरों को रेगुलेट करने के साथ-साथ उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। पर्यटन मंत्री महाराज ने पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि घोड़े खच्चरों को खाना खाने के बाद तीन-चार घंटे का आराम मिलना चाहिए, ताकि यात्रा को पूरी तरह से रेगुलेट किया जाए।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को पहले ही रोका जाए और धीरे-धीरे करके उन्हें धामों को भेजा जाए, ताकि केदारनाथ में अत्यधिक भीड़ के कारण जानवरों पर दबाव न पड़े। उन्होंने कहा कि मूक जानवरों का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। इसलिए इस तरह की घटनायें बर्दाश्त नहीं की जायेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!