Breaking News :
>>सूबे में कलस्टर विद्यालयों के निर्माण की कवायद शुरू>>सहायता राशि में 75 फीसदी होगी सब्सिडी- रेखा आर्या>>कैबिनेट फैसला- जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए शराब की बिक्री पर किया जायेगा नियंत्रण>>महिला प्रीमियर लीग 2025- यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज>>उपनल कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु अनुग्रह राशि बढ़ाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का किया आभार व्यक्त>>आगामी 6 मार्च को भारत-चीन सीमा पर बसे हर्षिल और मुखबा के दौरे पर आ रहे पीएम मोदी, की गई यह खास तैयारी >>अभय देओल की फिल्म ‘रोड’ एक बार फिर से देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इस दिन होगी री-रिलीज>>बच्चे ही समाज का सूत, प्रत्येक कक्षा कक्ष में Tv; wi-fi ही नहीं बल्कि डिजिटल Content देना भी है हमारे प्रोजेक्ट उत्कर्ष का लक्ष्य- डीएम>>स्कूलों में स्मार्टफोन ले जाने के मामले में दिशा- निर्देश हुए तय, जानिए क्या नियम किए गए लागू >>क्या आप भी करते हैं इन चीजों को फ्रिज में स्टोर, तो हो जाएं सावधान, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान >>माणा हिमस्खलन रेस्क्यू अभियान तीन दिन बाद समाप्त, आठ श्रमिकों की मौत >>शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री को एनईपी-2020 के क्रियान्वयन व अन्य योजनाओं की दी जानकारी>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने होली मिलन समारोह में की शिरकत, दीं शुभकामनायें>>पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सैनिक कल्याण ने वितरित किए 5 कंप्यूटर सेट>>अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसान>>आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार >>होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, फूड सेफ्टी विभाग ने जारी की SOP>>फिल्म निर्देशक संदीप रेड्ड वांगा ने फिल्म ‘एनिमल’ में शाहिद कपूर के बजाए रणबीर कपूर को क्यों लिया था, यहां जानिए वजह  >>मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर आपदा प्रबंधन के कार्यों का लिया अपडेट>>सीएम ने कहानी संग्रह ‘भूले बिसरे मतवाले’ का किया विमोचन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

ऐतिहासिक है भापजा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का उत्तराखंड आगमन : महाराज

  • श्री जे.पी. नड्डा के पार्टी अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने के बाद भाजपा लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही है : सतपाल महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 4 दिसम्बर 2020, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश के पर्यटन धर्मस्व संस्कृति और सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड आगमन से पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

[box type=”shadow” ]श्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्री जे.पी. नड्डा के पार्टी अध्यक्ष पद पर सुशोभित होने के बाद भाजपा लगातार नई ऊँचाइयों को छू रही है। उन्होंने कहा कि कहा कि हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी सफलता के साथ-साथ 11 राज्यों की 52 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय श्री जे. पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व का ही प्रतिफल है। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि उनके उत्तराखंड आगमन से पार्टी कार्यकर्ताओं में आज जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निश्चित रूप से नड्डा जी का यह उत्तराखंड दौरा ऐतिहासिक होगा और भारतीय जनता पार्टी उनके कुशल नेतृत्व में 2022 में उत्तराखंड में ऐतिहासिक विजय हासिल करेगी।[/box]

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी है। आज सबसे ज्यादा सांसद और विधायक भाजपा के हैं। कई राज्यों में हमारी सरकारें हैं। अन्य राज्यों में भी जहां हम सत्ता में नहीं हैं वहां भी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा सत्ता हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि श्री जे.पी. नड्डा के पास विशाल संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। इसलिए आने वाले समय में पार्टी उनके नेतृत्व में और मजबूत होकर उभरेगी।

साभार  :   निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय मंत्री, पर्यटन,
सिंचाई एवं संस्कृति उत्तराखंड।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!