Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट

  • उत्तरकाशी स्थित जादूंग वैली को पर्यटकों के लिए खोलने पर हुई चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जनपद उत्तरकाशी स्थित जादूंग वैली को पर्यटकों लिए खोले जाने का अनुरोध किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बुधवार को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महाराज ने उनसे 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान सुरक्षा कारणों के चलते खाली कराए गए नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण उत्तरकाशी जनपद स्थित जादूंग गांव को पर्यटन की दृष्टि से खोलने का अनुरोध किया। रक्षा मंत्री ने महाराज से कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव बनाकर उन्हें दें। निश्चित रूप से इस पर विचार किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में सहयोग के लिए भी उनसे कहा। जिस पर उन्होंने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से यह भी कहा कि डीआरडीओ के वैज्ञानिक ऐसे नकाब या हेलमेट बनाएं जिससे कि हवाई जहाज में हवा आने के स्थान से उनको जोड़ा जा सके। ऐसा करने से मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं रहेगी। श्री महाराज के सुझाव पर रक्षा मंत्री ने कहा कि वह डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को निश्चित रूप से यह काम सौंपेंगे।

उत्तराखंड में सेना में भर्ती के विषय में चर्चा करते हुए श्री सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से कहा कि सेना में महिलाओं की भर्ती होनी चाहिए। इसके लिए देहरादून एवं हल्द्वानी में शीघ्र ही भर्ती कैंप आयोजित किए जाने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!