Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेक योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, पौड़ी। प्रदेश के पर्यटन लोक निर्माण, सिंचाई, मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इठुण बाजार से इठुण गाँव तक राज्य योजना के अंतर्गत 114.39 लाख रूपये की धनराशि से निर्मित 2 किमी० लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने विकासखंड पाबौ के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत स्थित आँगनवाडी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बैठने के लिए विधायक निधि से क्रय किए गए फर्नीचर का वितरण करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी महिलाओं को वितरित की। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नाबार्ड योजना मद के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के मासौं (मसेटा थपलियाल) लिफ्ट सिंचाई योजना जिसकी लागत 223.11 लाख रुपए है, का भी लोकार्पण किया। उन्होंने राज्य योजना मद के अंतर्गत मासौं से मासौं इंटर कॉलेज तक 1.575 किलोमीटर मोटर मार्ग जिसकी लागत 83.01 लाख रूपये है, का शिलान्यास करने के अलावा विकासखंड एकेश्वर के किर्खू-कोटा-पिपली मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 2 किमी० है, के शिलान्यास जिसकी लागत 93.90 लाख रूपये है, करने के साथ-साथ राज्य सेक्टर (नाबार्ड) के अंतर्गत विकासखंड एकेश्वर के ही किर्खू में बडोली गदेरा एवं धावलागढ़ में बाढ़ सुरक्षा योजना का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि हमने कोविड काल को देखते हुए सिंचाई विभाग में बड़े ठेकों को छोटा करके जहँ स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने की बड़ी शुरूआत की है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने विभागों में इस प्रकार की व्यवस्था भी करने जा रहे हैं कि पूर्व अनुभव के बिना स्थानीय बेरोजगारों को छोटे छोटे ठेके मिल सकें।

चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के कई देशों को कोविड वैक्सीन सप्लाई कर देश को फिर से धनवंत्री बना दिया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत चौथे चरण में 15 लाख टन से अधिक का खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया गया है। इस योजना से 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जल जीवन मिशन एवं पीएम मोदी हेल्थ कार्ड योजना के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में अनेक विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। केंद्र पोषित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “हर खेत को पानी” के 1589.00 लाख रूपये की लागत से चार कलस्टरों के अंतर्गत 57 सोलह एवं 149 विद्युत पंप सेट के निर्माण हेतु स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है जिस पर निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान ऊर्जा, सुरक्षा उत्थान महाअभियान (कुसुम) के अंतर्गत प्रदेश के सभी डीजल पंप सैटों को सोलर में बदला जाएगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से 338 पम्पों को सोलर में बदलने की स्वीकृति के साथ साथ ₹15 करोड़ की धनराशि भी प्राप्त हो चुकी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में 20 हजार के लगभग डीजल पंप सेट स्थापित हैं।जिनको की धीरे-धीरे सोलर पंप सेट में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे किसानों की कृषि लागत कम होने के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी।

लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर एकेश्वर के ब्लॉक प्रमुख नीरज पाथरी, देवेंद्र भट्ट, मंडल अध्यक्ष सत्यराज सिंह नेगी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दलबीर सिंह एवं पाबौ के ब्लाक प्रमुख मुकेश कण्डारी सहित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!