Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

फॉगिंग, सैनिटाईजेसन एवं सफाई व्यवस्था की माँग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने नगर आयुक्त को सौंपा माँग पत्र

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, देहरादून। आज 29 अप्रैल 2021 को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचंद शर्मा द्वारा नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून को एक माँग पत्र सौंपा गया, जिसमें देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों,अस्पतालो में फॉगिंग एवम सैनिटाईजेसन का कार्य करवाय जाने माँग की।

महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि जिस तरह राज्य में कोरोना का प्रकोप काफी बढ़ गया है शमशान घाटों में अंतिम संस्कार के लिए शवों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही कई कैंटोमेंट जोन बनाये गए हैं। अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि “कांग्रेस की माँग करती है कि शहर में शमशान घाटों, कैंटोमेंट जोन में सैनिटाइजेशन किया जाए। इसके साथ देहरादून के प्रत्येक वार्ड में वार्डवार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाना चाहिए। इसके साथ ही मौजूदा हालात को देखते हुए विद्युत शवदाह का निर्माण करवाय जाने की माँग भी की।

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने माँग पत्र में यह भी माँग कि गर्मीयों का मौसम आ गया है जिससे क्षेत्र में मच्छरों की समस्या भी हो गयी है। भविष्य में डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। कोरोना के प्रकोप के बीच अगर डेंगू के मामले आते हैं तो स्थिति काफी खराब हो जाएगी। इसलिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस की मांग है कि देहरादून शहर के प्रत्येक वार्ड वार फॉगिंग अभियान चलाया जाना भी अति आवश्यक है , ताकि भविष्य में डेंगू जैसी बीमारी से लोगों को बचाया जा सके, ऐसे उपाय किये जाने चाहिए। इसके अलावा शहर में सफाई व्यवस्था के लिए भी उचित कदम उठाने चाहिए। गर्मी को देखते हुए नालों के अलावा नालियों की सफाई भी की जानी चाहिए, ताकि बरसात में ड्रेनेज सिस्टम की दिक्कत न हो पाए।

आज इस अवसर पर माँग पत्र देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार एवं पार्षद मोहन गुरुंग भी शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!