Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मध्य प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित किया

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार को पड़ोसी राज्य में COVID-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के साथ बस संचालन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया। यह आदेश मध्य प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गया।

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करेगी ताकि COVID -19 के प्रसार पर अंकुश लगाया जा सके। परिवहन विभाग द्वारा जारी किया गए आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच चलने वाली बसें 7 अप्रैल से 15 अप्रैल तक के लिए बंद रहेंगी।

बताया गया कि यह आदेश जनहित में लिया गया है और वायरल संक्रमण के प्रसार की जांच हो सके, इस कारण भी ऐसा फैसला लेना जरूरी। मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र की सीमा से लगे राज्य के क्षेत्रों को पहले ही सील कर दिया है, जिसमें COVID-19 के मामलों में भारी वृद्धि देखी गई है।

बता दें कि पिछले साल से चली आ रही कोरोना महामारी से छत्तीसगढ़ में अब तक इतने संक्रमण के मामले सामने नहीं आए थे, जितने कि मंगलवार को दर्ज किए गए। वहां मंगलवार को 9,921 ताजा मामलों की जानकारी दी गई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल मामले 3,68,269 तक पहुंच गए हैं। वहीं, राज्य में 53 नई मौतें हुई हैं और कुल मौतों का आंकड़ा 4416 तक पहुंच गया है।

इधर मध्यप्रदेश में 3722 नए केस दर्ज किए गए। राज्य में 313971 टोटल मामले हो गए हैं। यहां 18 नई मौतें हुई हैं, जिनमें राज्य में मरने वालों का कुल आंकड़ा 4073 तक जा पहुंचा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!