Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

फिल्म ‘थप्पड़ को मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स में छूट देने का ऐलान किया

मध्य प्रदेश सरकार ने तापसी पन्नू की अपकमिंग फ़िल्म ‘थप्पड़’ को तीन महीने के लिए स्टेस गुड्स और सर्विस टैक्स से फ्री कर दिया है। दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर ‘छपाक’ के बाद यह इस साल की दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसे मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। ऐसे में अब ‘थप्पड़’ के लिए एक बड़ी राहत है। ट्रैक्स फ्री होने के बाद इसका फायदा दर्शकों को मिलेगा। उन्हें टिकट अपेक्षाकृत कम दामों पर उपलब्ध होगी।

तापसी की फ़िल्म ‘थप्पड़’ में घरेलू हिंसा को लेकर बात की गई है। इसे अभिनव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। यह फ़िल्म शुक्रवार यानी 28 फरवरी को रिलीज़ होगी। यह अभिनव और तापसी दोनों की इस साल की पहली फ़िल्म है। तापसी इससे पहले ‘सांड की आंख’ में नजर आई थीं। वहीं, अभिनव की आखिरी फ़िल्म ‘आर्टिकल 15’ थी, जिसमें आयुष्मान खुराना ने अहम भूमिका निभाई थी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कॉमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि फ़िल्म को उसके विषय और संदेश को देखते हुए SGST से छूट दी गई है। सिंगल स्क्रीन सिनेमा और मल्टीप्लेक्स फ़िल्म की टिकट पर SGST नहीं लगाएंगे। गौरतलब है कि फ़िल्म के टिकट पर फिलहाल 18 फीसदी  GST और SGST चार्ज किया जाता है। वहीं, 9 फीसदी के करीब सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स भी लगाया जाता है।

आपको बता दें कि ‘थप्पड़’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसको उसका पति भरी महफिल में थप्पड़ मार देता है। इसके बाद वह काफी आहत होती है और तलाक के लिए अपील करती है। फ़िल्म इसी के इर्द-गिर्द बुनी गई है कि कैसे एक महिला सिर्फ ‘थप्पड़’ मारने पर तलाक ले सकती है। फ़िल्म में किसी भी प्रकार के घरेलू हिंसा के खिलाफ़ विचारधार की जंग को दिखाया गया है।

तापसी पन्नू इस फ़िल्म के बाद ‘शाबाश मिट्ठू’ जैसी बायोपिक फ़िल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 18 सिंतबर, 2020 को रिलीज़ होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!