Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मध्य प्रदेश के सीएम ने राहुल पर गलतफहमी और झूठ फैलाने का लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 जून 2021, सोमवार, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना टीकों (वैक्सीन) की किल्लत खत्म करनी चाहिए और इस महत्वपूर्ण मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बहाने नहीं बनाने चाहिए। पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन पर टीकों के बारे गलतफहमी, असमंजस और झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

राहुल ने ‘मन की बात’ हैशटैग इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘काम की बात सिर्फ एक- वैक्सीन की कमी खत्म करो! बाकी सब ध्यान भटकाने के बहाने हैं।’ उन्होंने लिखा, ‘बस हर देशवासी तक वैक्सीन पहुंचा दो, फिर चाहे मन की बात भी सुना दो!’

जवाब में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘राहुल बाबा शर्म करो, वैक्सीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नहीं, तो क्या आप लगवा रहे हैं ?  प्रधानमंत्री जी देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में वैक्सीन लगवा रहे हैं और आप केवल भ्रम फैला रहे हो! आपने भ्रम फैलाया, झूठ बोला जिसके कारण कई लोगों ने वैक्सीन लगवाने से इन्कार किया।’

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बैतूल जिले के गांव डुलारिया में ग्रामवासियों से बात की जो भ्रम के कारण वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे। उन्हें सरल शब्दों में समझाया और वहां गांव वालों ने वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी।’

कृषि कानून विरोधियों के प्रदर्शन का राहुल ने किया समर्थन

नए कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए राहुल ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘कृषि कानूनों के खिलाफ और अपनी आजीविका की रक्षा करने की मांग करने वालों के प्रदर्शन के 200 दिन से ज्यादा हो गए हैं। कृषि पर आय से ज्यादा कृषि पर खर्चे हो गए हैं। बड़ा संकट खड़ा होने के बावजूद सरकार की नीतियां उनकी चिंताओं का समाधान करने में विफल रही हैं।’

उन्होंने करीब दो मिनट का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें केरल में उनके संसदीय क्षेत्र वायनाड के काफी उत्पादक किसान गहरे संकट में होने का दावा कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!