Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
फिल्म-जगत

माधुरी दीक्षित ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर की शेयर

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 दिसम्बर 2021, रविवार, मुम्बई। फिल्म इंड्स्ट्री से बॉलीवुड तक अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत रविवार को अपना 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर, 1950 को हुआ था। इस मौके पर उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बडे़ सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर थलाइवा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

साउथ के सुपरस्टार धनुष ने अपने फादर इन लॉ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरे थलाइवा.. अकेले सुपरस्टार रजनीकांत सर… मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’

अनिरूद्ध रविचदंर ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को ट्विटर पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो थलाइवा.. हम आपको पहले, अभी और हमेशा के ऐसे ही प्यार करते हैं।’

वही धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की शूटिंग के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है, तस्वीर में उनके साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो को ट्विटर पर साझा कर उन्होंने लिखा, ‘थलाइवा रजनीकांत सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं आप उन सबसे बड़े सितारे में से एक है, जिनसे मैं मिली हूं और फिर भी एक बेहद विन्रम व्यक्ति हैं। मैं आपके सुखद जीवन की प्रार्थना करती हूं।’

साथ ही पूर्व भारतीय किक्रेटर और अभिनेता हरभजन सिंह ने भी ट्विटर पर पोस्ट कर रजनीकांत को बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं।

दादा साहेब फाल्के से किया जा चुका है सम्मानित

फिल्मों में अपने अमूल्य योगदान देने के लिए रजनीकांत को साल 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और साल 2014 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सनलिटी ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया था। साथ ही उन्हें पिछले महीने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

आपको बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत ने साल 1983 में आई फि्लम अंधा कानून से शुरूआत की थी। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खासी पसंद नही आई। लेकिन उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्मों में मुख्य किरदार निभाएं हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!