Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अप्रैल 2021, बुधवार, लखनऊ। देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसार चुके कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया है। इसके साथ ही उनके सम्पर्क में आए लोगों से अपना कोविड टेस्ट कराने की अपील की है।

लखनऊ में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराने वाले अखिलेश यादव की बुधवार को रिपोर्ट आ गई है। यह बेहद निराश करने वाली रिपोर्ट है। अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने लखनऊ में अपने निवास में होम आइसोलेट होने का फैसला किया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट से दी। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जाँच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है। अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे सभी समर्थक और शुभचिंतक परेशान न हों। मैं स्वस्थ हूं, कोई चिंता की कोई बात नहीं है। सभी पैरामीटर नार्मल हैं। मुझे जुकाम और हल्की खांसी है। हम डॉक्टर के लगातार सम्पर्क में हैं और सभी को अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते रहेंगे।

इससे पहले अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कोरोना टेस्ट के लिए अपना सैंपल दिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में मंगलवार को अपना कोविड टेस्ट कराया था और उनको रिपोर्ट का इंतजार था। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बीते दिनों उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान वह हरिद्वार में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि के सम्पर्क में आए थे। महंत बाद में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। महंत को ऋषिकेश के एम्स में भर्ती कराया गया है। अखिलेश यादव ने कल कोविड जांच के लिए सैंपल दिया है। कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के कहर से इन दिनों हाहाकार मचा है। ऐसी स्थिति क्यों हुई है, भाजपा सरकार को इस बात का जवाब देना होगा। पार्टी ने कोरोना पर नियंत्रण का झूठा ढिंढोरा पीटा है। प्रदेश में चारों ओर कोरोना टीका, कोरोना टेस्ट के साथ ही डॉक्टर, बेड, अस्पताल तथा एंबुलेंस की कमी दिख रही है। कोरोना टेस्ट रिपोर्ट में देरी होने के साथ ही दवाई की कालाबाजारी की जा रही है। इन सभी मामलों पर भाजपा सरकार चुप क्यों है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!