Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
आर्थिक गतिविधियाँ

रसोई गैस सिलेंडर के होंगे कम दाम, जानिए क्या है नया रेट

इस महीने उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसे नहीं चुकाने होंगे। गैर सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर 14.2 किग्रा की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है और कुछ शहरों में इसके दाम कम हुए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने LPG रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम 594 रुपये पर स्थिर हैं। अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए प्राइस के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 2 रुपये तक सस्ता हो गया है।

क्या है कीमत

दिल्‍ली में 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये पर स्थिर है। मुंबई की बात करें तो यहां बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये है। हालांकि, चेन्नई में इसकी कीमत में 50 पैसे प्रति सिलेंडर की कमी आई है और यह कम होकर अब 610 रुपये पर आ गई है। कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें 50 पैसे प्रति सिलेंडर बढ़ गई हैं।

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की बात करें तो इसके कीमतों में गिरावट आई है। IOC की वेबसाइट पर दिए गए मूल्य के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 2 रुपये तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2 रुपये कम होकर 1133 रुपये पर आ गई है। कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1198.50 रुपये से गिरकर 1196.50 रुपये पर आ गई है। मुंबई में इसकी कीमत 1091 रुपये से घटकर 1089 रुपये प्रति सिलेंडर है। जबकि, चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1253 रुपये से घटकर 1250 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!