Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

7 साल में LPG सिलेंडर की कीमत हुई दोगुनी, पेट्रोल-डीजल हो सकता है महंगा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2021, मंगलवार। महंगे पेट्रोल-डीजल से राहत देने के लिए सरकार कब कदम उठाएगी, यह तय नहीं है, लेकिन यह तस्वीर जरूर बन रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख आम जनता को और मुसीबत में डाल सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू रही है। पिछले सात साल में घरेलू रसोई गैस यानी एलपीजी सिलेंडर की कीमत दोगुनी होकर 819 रुपये पर पहुंच गई है। इसी दौरान दरों में वृद्धि से पेट्रोल-डीजल से कर संग्रह 459 फीसद से ज्यादा बढ़ गया है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया भी सोमवार को 23 पैसे कमजोर होकर 73.25 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर आ गया। महंगे क्रूड और कमजोर रुपये के कारण तेल कंपनियों की तरफ से घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का नया दौर शुरू हो सकता है। फिलहाल पिछले नौ दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। पहली मार्च, 2014 को 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 410.50 रुपये थी, जो इस महीने 819 रुपये पर पहुंच गई है। प्रधान ने बताया कि 2013 में पेट्रोल-डीजल से 52,537 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ था। 2019-20 में यह 2.13 लाख करोड़ रहा। चालू वित्त वर्ष के 11 महीने में 2.94 लाख करोड़ रुपये का कर संग्रह हुआ है।

सउदी अरब के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमले का असर क्रूड बाजार पर दिखा और क्रूड की कीमतें 70 डॉलर के करीब पहुंच गई। फरवरी, 2020 में दुनिया में कोरोना का असर शुरू होने के बाद से पहली बार क्रूड इस स्तर पर पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ सऊदी अरब के तेल ठिकाने पर हमले की वजह से ही क्रूड महंगा नहीं हुआ है, बल्कि वैश्विक स्तर पर मांग भी बढ़ रही है। गोल्डमैन सैक्श की रिपोर्ट में क्रूड जल्द ही 80 डॉलर प्रति बैरल पर जाने का अनुमान जताया गया है। क्रूड खपत में दुनिया के दो सबसे बड़े देश भारत और चीन की इकोनॉमी की स्थिति लगातार सुधर रही है, जिससे इन देशों में खपत और बढ़ती दिख रही है।

अन्य एशियाई देशों से भी मांग बढ़ने के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2020 में एक समय क्रूड की कीमत घटकर 21 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई थी। तत्काल केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर उत्पाद शुल्क में भारी वृद्धि कर दी थी। इसके अलावा राज्यों की तरफ से भी वैट की दरें बढ़ा दी गई थीं। उस समय की तुलना में क्रूड साढ़े तीन गुना हो चुका है। तेल कंपनियां लगातार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें बढ़ा रही हैं। देश के कई हिस्से में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चला गया है। मोटे तौर पर अभी पेट्रोल की खुदरा कीमत का 60 फीसद हिस्सा केंद्र और राज्यों के खजाने में जाता है, जबकि डीजल की कीमत में विभिन्न तरह के करों का हिस्सा 56 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!