Breaking News :
>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थलों से बिना विवाद हट रहे लाउडस्पीकर, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थलों से अभी तक करीब 50 हजार ध्वनि विस्तारक यंत्र यानी लाउडस्पीकर उतारे जा चुके हैं, जबकि 60 हजार से अधिक की आवाज कम करवा दी गई है। यह कदम महज बेवजह उन्मादी शोर के खिलाफ ही नहीं है, बल्कि धर्म-सम्मत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अनिवार्य भी है। लाउडस्पीकर और डीजे जैसे ध्वनि विस्तारक यंत्र के कारण बीते कुछ वर्षो से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश में भी कई जगह बवाल होते रहे हैं। अच्छा हुआ कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने इस समस्या को समझा है और अब वह अपनी प्रबल इच्छाशक्ति की बदौलत इसका निवारण कर रही है।

देश के अलग-अलग हिस्सों से धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाकर पूजा करने से भड़के तनावों के दंगों में बदलने की खबरें आती रहती हैं। ऐसे विवाद जान-माल का नुकसान तो करते ही हैं, बल्कि दशकों से साथ रहे लोगों के आपसी भरोसे में दरार ला देते हैं। असल में लाउडस्पीकर धर्म एवं आस्था की जोर आजमाइश का जरिया बनते हैं। हालांकि कागजों पर कानून में इस पर शोर करना गैरकानूनी है, लेकिन धर्म के नाम पर इसमें दखल देने से प्रशासन और सियासतदां, दोनों ही परहेज करते हैं। नतीजतन अजान और आरती के नाम पर टकराव तथा दंगों से मुल्क का सामाजिक ताना-बाना जर्जर हो रहा है।

5 साल पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जीवन में शोर के दखल पर गंभीर फैसला सुनाया था। हाई कोर्ट के अनुसार त्योहार या सामाजिक कार्यक्रम के नाम पर अत्याधिक शोर मचाकर आम जनजीवन को प्रभावित करना अनुचित है। किसी के मकान या सड़क किनारे लाउडस्पीकर-डीजे आदि के शोर से न केवल मौलिक मानव अधिकार की क्षति होती है, बल्कि आसपास रहने वालों को बेहद परेशानी होती है, लेकिन उस आदेश पर सटीक अनुपालन हुआ नहीं। दुर्भाग्य है कि भले ही कानून कुछ भी कहता हो, अदालतें कड़े आदेश देती हों, लेकिन धर्म के कंधे पर सवार होकर शोर मचाने वाले लाउडस्पीकर हैं कि मानते ही नहीं। ये न केवल कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बने हैं, बल्कि आम लोगों की सेहत और पर्यावरण के भी दुश्मन बने हुए हैं। सभी लोग इनसे तंग हैं, लेकिन चुनौती यही है कि इन पर कानून सम्मत कार्रवाई कौन तथा कैसे करे? धार्मिक जुलूस में लाउडस्पीकर या डीजे के इस्तेमाल के चलते गत तीन वर्षो के दौरान देशभर में 100 से ज्यादा जगह ¨हसक घटनाएं हो चुकी हैं। ये लाउडस्पीकर केवल दंगों के कारण ही नहीं बनते हैं, बल्कि उस आग में घी का काम भी करते हैं। छोटे से विवाद पर अपने समाज के लोगों को एकत्र करने, अफवाहें फैलाने, लोगों को उकसाने में भी इनकी भूमिका होती है।

सभी धर्म कोलाहल या अपने संदेश को जबरिया लोगों तक पुहंचाने के विरुद्ध हैं। साफ है धार्मिक अनुष्ठान में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनिवार्यता की बात करना धर्म-संगत नहीं है। कुरान में लिखा है-‘तुम्हारा धर्म तुम्हारे लिए और हमारा धर्म हमारे लिए।’ यानी यदि कोई शख्स दूसरे धर्म में यकीन करता है तो उसे जबरन अपने धर्म के बारे में न बताएं, लेकिन जब हम लाउडस्पीकर पर अजान देते हैं या तरावी पढ़ते हैं तो क्या दूसरे धर्मावलंबियों को जबरन अपनी बातें नहीं सुनाते? इसी तरह गीता रहस्य के 18वें अध्याय के 67-68वें श्लोक में कहा गया है-‘गीता के रहस्य को ऐसे व्यक्ति के समक्ष प्रस्तुत नहीं करना चाहिए जिसके पास इसे सुनने का या तो धैर्य न हो या जो किसी स्वार्थ-विशेष के चलते इसके प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट कर रहा है या जो इसे सुनने को तैयार नहीं है।’ जाहिर है लाउडस्पीकर से हम ये स्वर उन तक भी बलात पहुंचाते हैं, जो इसके प्रति अनुराग नहीं रखते।

यह त्रसदी है कि जहां अभी कुछ दशक पहले तक सुबह आंखें खुलने पर पक्षियों का कलरव हमारे कानों में मधु घोलता था, वहीं आज देश की बड़ी आबादी अनमने मन से धार्मिक स्थलों के बेतरतीब शोर के साथ अपना दिन शुरू करती है। यह शोर पक्षियों, कीट-पतंगों, पालतू जीवों के लिए भी खतरा बना हुआ है। बुजुर्गो, बीमार लोगों और बच्चों के लिए यह असहनीय शोर बड़ा संकट बनकर उभरा है। सारी रात तकरीर, जागरण या फिर शादी, जन्मदिवस के दौरान लाउडस्पीकर-डीजे की तेज आवाज कई लोगों के लिए जानलेवा बन चुकी है। दुखद तो यह है कि अब यह बेकाबू रोग पूरी तरह निरंकुश हो चुका है। सनद रहे कि देशभर में 21 लाख से ज्यादा गैरकानूनी धार्मिक स्थलों का आंकड़ा सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत किया गया है। इन सभी पूजा स्थलों के लिए जमीन कब्जा करने और लोगों को बरगलाने में लाउडस्पीकर बड़ा हथियार हैं।

 ऐसा नहीं है कि इसके खिलाफ नियम-कानून नहीं हैं, लेकिन कमी है कि उनका पालन कौन करवाए ? 80 डेसीबल से ज्यादा आवाज न करने, रात दस बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल किसी भी हालत में न करने, धार्मिक स्थलों पर आठ फीट से ज्यादा ऊंचाई पर लाउडस्पीकर न लगाने, अस्पतालों-शैक्षिक संस्थाओं, अदालतों और पूजा स्थलों के 100 मीटर के आसपास दिन हो या रात लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करने, बगैर पूर्वानुमति के पीए (पब्लिक एड्रेस) सिस्टम का इस्तेमाल न करने जैसे ढेर सारे नियम तथा उच्च अदालतों के आदेश सरकारी किताबों में दर्ज हैं, लेकिन गली-मुहल्ले के धार्मिक स्थलों में आए दिन आरती, तकरीर, प्रवचन, नमाज के नाम पर पूरी रात आम लोगों को तंग करने पर कोई रोक-टोक नहीं है। तेज ध्वनि के कारण झगड़े होना महज धार्मिक प्रयोजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आए दिन शादी-विवाह में डीजे का इस्तेमाल करने, उस पर पसंदीदा गाना चलाने, उसकी आवाज कम-ज्यादा करने को लेकर पारिवारिक आयोजन भी खूनी संघर्ष में बदल जाते हैं। समाज में संकट का बीज बोने वाले डीजे पर कहने को तो पूरी तरह रोक लगी है, पर इसकी परवाह किसी को नहीं है। अब तो धार्मिक जुलूसों में छोटे ट्रकों पर डीजे की गूंजती आवाज दूसरों को भड़काने का भी काम करती दिखती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!