Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

लोक सभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला देहारादून में पंचायती राज संस्थाओं के लिए आयोजित परिचय कार्यक्रम में भाग लेंगे

  • [highlight]कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत सदस्यों को संसद के कार्यकरण और लोकतांत्रिक सिद्धांतों एवं भावनाओं से परिचित कराना है।[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, ७ जनवरी २०२१, देहरादून (सू.ब्यूरो)। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की पहल पर और पंचायत सदस्यों को संसद के कार्यकरण और लोकतांत्रिक सिद्धांतों एवं भावनाओं से परिचित कराने  के उद्देश्य से देश की पंचायती राज संस्थाओं के लिए 8 जनवरी, 2021 को देहारादून, उत्तराखंड में एक परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तराखंड विधान सभा के अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम का विषय “पंचायती राज व्यवस्था : “विकेंद्रीकृत लोकतंत्र का सशक्तीकरण” है। उत्तराखंड के 26 जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 109 क्षेत्र पंचायत प्रमुख तथा 270 मनोनीत ग्राम प्रधानों सहित लगभग 405 पंचायत प्रतिनिधिगण कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे । इसके अतिरिक्त, 376 जिला पंचायत सदस्य, 3201 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 7791 ग्राम प्रधान भी वेबलिंक के माध्यम से कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ेंगे ।

इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य व्यापक जागरुकता/व्यापक भागीदारी का सृजन करना;  जमीनी स्तर के नेतृत्व में आत्मविश्वास/आत्मसम्मान की भावना विकसित करना, सृजित की गई परिसम्पत्तियों के स्वामित्व की भावना पैदा करना, जमीनी स्तर के राजनैतिक नेतृत्व को लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जानकारी देना, विभिन्न योजनाओं  और डोरस्टेप डिलीवरी के बारे में जागरुकता पैदा करना – विकास संबंधी कार्य हेतु अवसरों और एक नेटवर्क विकसित करने के अवसर और जमीनी स्तर के नेतृत्व की आकांक्षाओं को बढ़ाना है ।

संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड), लोक सभा सचिवालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार के सहयोग से उत्तराखंड राज्य की पंचायती राज संस्थाओं के लिए किया जा रहा है ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!