Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

लॉकडाउन 2.0 को पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा – 100 जवान पहुंचे देहरादून

आकाश ज्ञान वाटिका। 16 अप्रैल 2020, गुरुवार। लॉकडाउन 2.0 का पालन कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स ने बुधवार को मोर्चा संभाल लिया। शहर के सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट पर पैरामिलिट्री के जवानों ने सख्ती के साथ चेकिंग की। पहले दिन किसी पर बल प्रयोग करने की नौबत तो नहीं आई, गुरुवार से लॉकडाउन का मखौल उड़ाने वालों से सख्ती से निपटने के संकेत दिख गए।

लॉकडाउन के पहले चरण में देहरादून में तमाम लोगों ने नियमों का खूब मखौल उड़ाया। पुलिस ने भी खूब सख्ती की और न मानने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी किया। फिर भी लोग कोरोना से गंभीर होते हालात को समझने को तैयार नहीं दिखे और किसी न किसी बहाने सड़क पर निकलते ही रहे। कहीं न कहीं यह स्थिति कोरोना को सामुदायिक फैलाव की ओर ले जा सकती है।

इसे देखते हुए लॉकडाउन 2.0 में डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने बुधवार को देहरादून पहुंची पैरामिलिट्री फोर्स को पुलिस के साथ निरंजपुर मंडी, सहारनपुर चौक, घंटाघर, तहसील चौक समेत शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर तैनात किया। इसका असर भी दिखा। पैरामिलिट्री ने बैरियर पर लोगों को रोक कर उनसे बाहर निकलने का कारण पूछा। जिसके पास वाजिब कारण था, उन्हें तो आगे जाने दिया, लेकिन जो यूं ही निकल पड़ा था उसे सख्त चेतावनी के बाद वापस भेज दिया।

वहीं दो सवारी के साथ चलते मिले स्कूटी व बाइक को रोक कर पिछली सवारी को उतरवा दिया, जबकि कार दो से अधिक सवारी मिलने पर दो को छोड़ बाकी को उतार दिया। चेतावनी दी कि चालक के बगल की सीट पर कोई नहीं बैठेगा। कार में दूसरी सवारी पिछली सीट पर बैठेगी। इस दौरान गाड़ियों के कागजात भी चेक किए गए। पैरामिलिट्री की इस कार्रवाई के बाद शहरवासियों में बुधवार दोपहर से ही लॉकडाउन का डर दिखने लगा। दोपहर एक बजे के बाद सड़क पर चलने वालों में एकदम से कमी आ गई।

संवेदनशील क्षेत्रों में संभालेंगे मोर्चा

  • पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनी के करीब 100 जवान देहरादून पहुंचे हैं। खास तौर से जवानों की ड्यूटी अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में लगाई जा सकती है। जिन क्षेत्रों को सील और लॉक किया गया है, वहां पर अभी भी लोग बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है। पैरामिलिट्री की ड्यूटी ऐसे क्षेत्रों के आसपास खास तौर से लगाई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!