Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लॉकडाउन के दौरान आज की गई विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का विवरण

आकाश ज्ञान वाटिका। शुक्रवार, 17 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित 3 प्रशिक्षु आई.एफ.एस. के चिन्हित होने के फलस्वरूप वन अनुसंधान संस्थान परिसर को आवागमन हेतु निषिद करते हुए क्षेत्र को 14 दिन के लिए लाॅकडाउन किया था तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं आयुर्विज्ञान संस्थान परिषद द्वारा कोरोना संक्रमण क्षेत्र को पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त किये जाने हेतु कुल 28 दिवस Containment Plan, COVID-19, of Health and Family Welfare) पूर्ण किये जाने की एडवाईजरी के अनुपालन में वन अनुसंधान संस्थान परिसर की लाॅकडाउन को 14+14 कुल 28 दिन करने के आदेश दिये गये थे। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा उक्त संस्थान की क्वारेंन्टाइन के 28 दिन की समय अवधि पूर्ण होने के दृष्टिगत वन अनुसंधान परिसर को क्वारेन्टाइन से मुक्त करने हेतु किये गये अनुरोध पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त संस्थान को लाॅकडाउन/क्वारेन्टाइन से मुक्त करने के आदेश दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी में स्थापित किये गये क्वारेन्टाइन व आइसोलेशन केन्द्र अग्रिम आदेशों तक क्रियाशील रहेगा तथा उक्त परिसर/भवन में अग्रिम आदेशों तक सभी आवागमन निषिद्ध रहेगा तथा जनपद में प्रभावी लाॅकडाउन इस क्षेत्र में भी यथावत लागू रहेगा।
[box type=”shadow” ]विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये

  • जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये। मुख्यतः राधास्वामी सत्संग व्यास, गीता भवन, लोकायुक्त कार्यालय देहरादून, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, गुरूद्वारा श्री गुरू अंगद देव जी कांवली रोड, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर समिति झण्डाबाजार, दून यूनिवर्सिटी, एल्थम बेकरी, केतन आनन्द, रोशनी जन सेवा संस्थान डी.एल रोड चैक देहरादून, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी, सत्य सांई सेवा संस्थान, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्ट नगर देहरादून, गोयल स्वीटशाॅप, शिल्पा प्रोडक्शन द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।

कुल 5145 व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गये

  • जनपद सदर क्षेत्रान्तर्गत कुल 5145 व्यक्तियों को  भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 1 वरिष्ठ नागरिक, 40 विद्यार्थी, थाना पटेलनगर में 800, दीपनगर में 1000, चकशाह नगर में 1100, धारा चौकी में 200, चैकी इन्दिरा नगर में 300, चौकी पटेलनगर में 400, कारगी काली मन्दिर में 135, बंजारावाला में 100, नत्थनपुर में 70,  नगर निगम में 200, ट्रांस्पोर्टनगर में 200, चन्द्रबनी में 115, चैयला में 100, गौतमकुण्ड में 84, थाना रायपुर में 200, ब्रह्मपुरी में 40, जी.एम.एस. रोड में 30, नवादा में 30 व्यक्तियों को भोजन के पैकेट वितरित किये गये।
    जिला प्रशासन देहरादून को ऑनलाइन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए श्रीमती शिखा रावत अजबपुरकलां द्वारा 4 अन्नपूर्णा किट, उपलब्ध कराये गये।

धाद संस्था देहरादून द्वारा 5000 मास्क उपलब्ध कराये गये

  • आज जिला प्रशासन को विभिन्न संस्थाओं द्वारा चिकित्सा में उपयोग की जाने वाली सामग्री उपलब्ध कराई गयी जिनमें धाद संस्था देहरादून द्वारा 5000 मास्क, मुस्लिम सेवा संगठन द्वारा 99 पी.पी.ई. किट तथा ए.वी.के एजुकेशन प्रा० लि० द्वारा 40 फेस सील्ड उपलब्ध कराये गये।

3066 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी

  • जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 3066 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, थाना नेहरू कालोनी में 600,  तहसील सदर में 226, थाना राजपुर में 300, थाना डालनवाला में 250, थाना प्रेमनगर में 150, तहसील मसूरी में 100, तहसील कालसी में 50 थाना रायपुर में 200, कोतवाली देहरादून में 350, थाना क्लेमेन्टाउन में 200, थाना कैन्ट में 300, थान बसंत विहार में 250, तहसील विकासनरग में  90 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये।
  • लाॅक डाउन अवधि के दौरान विभिन्न सामाजिक  संगठनों एवं संस्थाओं द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा आज भोजन बनाने वाली संस्था राधा स्वामी सत्संग व्यास हरिद्वार बाईपास रोड, श्री सत्य सांई मंदिर ट्रस्ट सुभाषनगर, ई-नेट सोल्यूशन ट्रांस्पोर्टनगर, राजकुमार जिंदल नेहरू कालोनी देहरादून के किचन का निरीक्षण जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया।

कुल 1648 निराश्रित पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया

  • जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में कुल 1648 निराश्रित पशुओं जिसमें 1070 श्वान, 546 गौवंश एवं 32 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

कन्ट्रोल रूम में कुल 28 काॅल प्राप्त हुई

  • कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 28 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिसमें, ई-पास हेतु 5, भोजन हेतु 1,  राशन हेतु 18 एवं मेडिकल सहायता हेतु 1 व अन्य हेतु 3 काॅल प्राप्त हुई।

सब्जियों,  दूध एवं गैस सिलेण्डर का विक्रय किया गया

जनपद के देहरादून सदर, में 10 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रू0 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किया गया। इसी क्रम में जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 15 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते दरों पर 62.45 क्विंटल सब्जियों का विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा भगत सिहं कालोनी, कारगी ग्रान्ट एवं लक्खीबाग में कुल 880 ली० दूध तथा जिला पूर्ति विभाग द्वारा भगत सिहं कोलोनी में 47, लक्खीबाग में 40, एवं कारगीग्रान्ट में 17 गैस सिलेण्डर वितरित किये गये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत भगत सिंह कालोनी में 525 तथा लक्खीबाग क्षेत्र में 347 एवं करगीग्रान्ट में 102 उपभोक्ताओं को खाद्यान  उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार भगत सिंह कोलोनी में 3 मोबाईल वैन के माध्यम से फल-सब्जी का वितरण किया गया। प्रेमनगर में अनियमितता पाये जाने पर 5 व्यापारियों/दुकानों के चालान किये गये।

मोबाईल एटीएम वैन जनसुविधा हेतु उपलब्ध

  • प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 2815 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।  आज लक्खीबाग क्षेत्र में मोबाईल एटीएम वैन उपलब्ध रही  तथा कल 18 अप्रैल 2020 को केशव बस्ती, झबरावाला डोईवाला में मोबाईल एटीएम वैन जनसुविधा हेतु उपलब्ध रहेगी।

कुल 170 कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया

  • कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की रोकथाम एवं अन्य व्यवस्थाओं के सम्पादन हेतु नियुक्त विभिन्न संस्थानों के  आज कुल 170 कार्मिकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ0 ए.के. डिमरी द्वारा नगर निगम पेक्षागृह में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें जोमेटो, स्वीगी, डोमिनोज तथा पंजाब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। [/box]

सम्बंधित समाचार के लिए,
यहाँ क्लिक करें:  https://akashgyanvatika.com/district-magistrate-ke-nirdeshon-par-aaj-ki-gatividhiyan/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!