Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

“सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया” के सीईओ अदार पूनावाला ने कोरोना वायरस वैक्सीन से सम्बंधित कई सवालों के उत्तर दिए, जानने के लिए पढ़ें

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 नवम्बर 2020, शुक्रवार। भारत में कोरोना वायरस वैक्सीन (COVID-19 VACCINE) को लेकर देशवासियों के जहन में कई सवाल घर कर रहे हैं। सभी यह जानने के लिए आतुर हैं कि इस घातक महामारी से निज़ात दिलाने वाली कोरोना वायरस वैक्सीन कब उपलब्ध होगी ? इसकी कितनी कीमत ? प्रथम चरण में किन किन को मिल पायेगी ?

[box type=”shadow” ]

वैक्सीन के उत्पादन के लिए देश व दुनिया में प्रसिद्ध वैक्सीन कंपनी, “सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया” के सीईओ अदार पूनावाला ने उपरोक्त सभी सवालों का उत्तर देते हुए कहा कि “ऑक्सफोर्ड कोविड -19 वैक्सीन” स्वास्थ्य कर्मचारियों और बुजुर्ग लोगों के लिए 20 फरवरी तक और आम जनता के लिए अप्रैल तक उपलब्ध होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि इसके दो डोज की कीमत अधिकतम एक हजार रुपये होगी। अदार पूनावाला के अनुसार संभवत: वर्ष 2024 तक प्रत्येक भारतीय को यह वैक्सीन लग जाएगी। अदार पूनावाला ने कहा कि संभवत: दो से तीन साल में हर भारतीय का टीकाकरण हो जाएगा।

अदार पूनावाला ने बताया कि वैक्सीन की आपूर्ति के अलावा इसके लिए बजट, स्टोरेज व लगाने आदि के लिए लॉजिस्टिक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होगी। इतना नहीं नहीं वैक्सीन लेने के लिए लोगों को भी तैयार करना होगा। भारत सरकार वैक्सीन अधिक मात्रा में खरीदेगी इसलिए यह सस्ते दाम में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत कोवैक्स वैक्सीन के लगभग ही होगी। अदार पूनावाला का यह भी कहना है कि बाजार में मौजूद अन्य टीकों की तुलना में हम कोरोना का टीका काफी सस्ते में उपलब्ध करा रहे हैं।

पूनावाला ने कहा कि सुरक्षा डेटा आने तक बच्चों को थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन अच्छी खबर यह है कि कोरोना उनके लिए ज्यादा खतरनाक नहीं है। ऑक्सफोर्ड वैक्सीन सस्ती और सुरक्षित है। इसे स्टोर करने के लिए दो से आठ डिग्री सेल्सियस के तापमान की जरूरत होगी, जो भारत के कोल्ड स्टोरेज के लिए आदर्श तापमान है। उन्होंने कहा कि सीरम की योजना फरवरी से प्रति माह लगभग 10 करोड़ खुराक बनाने की है। भारत को इसकी कितनी खुराक प्रदान की जाएगी ? इस संबंध में पूनावाला ने कहा कि अभी भी बातचीत चल रही है और इस संबंध में कोई समझौता नहीं हुआ है।

अदार पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका के टीके का बुजुर्ग लोगों पर भी अच्छा रिजल्ट आया है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राज़ेनेका के टीके ने अच्छी टी-सेल प्रतिक्रिया दिखाई है। ऐसे में यह लंबे समय तक कोरोना के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रदान कर सकता है। लेकिन समय के साथ ही पता चल पायेगा कि यह वैक्सीन लंबे समय तक प्रभावी होगी या नहीं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!