Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी समेत देशभर के कई दिग्गज नेता

आकश ज्ञान वाटिका, 16 मार्च, 2022, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय के बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भी यादगार बनाने की तैयारी है। होली के बाद 21 मार्च की तिथि प्रस्तावित है। इकाना स्टेडियम में होने जा रहे भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और देशभर के प्रमुख नेता शामिल होंगे। मंत्रिमंडल गठन पर निर्णय के लिए महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी बुधवार को दिल्ली जा रही है।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद 19 मार्च को योगी सरकार ने राजधानी के रमाबाई आंबेडकर स्मृति उपवन के मैदान में शपथ ली थी। डेढ़ दशक बाद मिली उस जीत को लेकर भाजपा बहुत उत्साहित थी तो इस बार लगातार प्रदेश की सत्ता में वापसी के आनंद-उमंग में पार्टी डूबी है। इस बार 21 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल द्वारा शपथ लिया जाना प्रस्तावित है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहीद पथ स्थित इकाना स्टेडियम को चुना गया है।

प्रदेश स्तर पर पार्टी ने जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों के हिसाब से मंत्रिमंडल गठन की रूपरेखा पर काफी काम कर लिया है। अब अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाना है। इसके लिए बुधवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ० दिनेश शर्मा दिल्ली जा रहे हैं।

वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होनी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। इसी बैठक में मंत्रिमंडल के गठन सहित शपथ ग्रहण समारोह की रूपरेखा पर अंतिम मुहर लग जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को न्योता भी देंगे। लगभग तय है कि मोदी, नड्डा, राजनाथ, शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल होंगे। एक संभावना यह भी है कि यदि 21 मार्च को पीएम का समय नहीं मिलता है तो तिथि में परिवर्तन किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!