Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
मनोरंजन

Laxmmi Bomb: पोस्टर आते ही Akshay Kumar को तगड़ा झटका, डायरेक्टर ने छोड़ी फ़िल्म

मुंबई। 18 मई को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी फ़िल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmmi Bomb) का पोस्टर रिलीज़ किया था और इसके कुछ घंटे बाद ही फ़िल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस ने फ़िल्म छोड़ने का एलान करके बड़ा धमाका कर दिया। राघव ने इस फ़ैसले के पीछे कुछ वजह बताई हैं। हालांकि उन्होंने साफ़ किया है कि अक्षय से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

राघव ने लक्ष्मी बॉम्ब को छोड़ने का एलान ट्विटर के ज़रिए किया। उन्होंने एक नोट लिखकर अपनी बात रखी है। इस नोट से लगता है कि राघव फ़िल्म के क्रिएटिव फ़ैसलों से ख़ुश नहीं थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक उनसे सलाह किये बिना ही रिलीज़ कर दिया गया है। उन्हें किसी बाहरी व्यक्ति से पता चला कि लक्ष्मी बॉम्ब का पोस्टर जारी किया गया है। नोट शेयर करने के साथ राघव ने लिखा है- प्रिय दोस्तों और चाहने वालों, इस दुनिया में, दौलत और शोहरत से अधिक, किसी व्यक्ति के चरित्र का सबसे अहम हिस्सा उसका स्वाभिमान है। इसलिए मैंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फ़ैसला किया है।

राघव ने नोट की शुरुआत तमिल कहावत से की है। राघव लिखते हैं- तमिल में एक कहावत है कि जिस घर में सम्मान ना मिले, उस घर में नहीं जाना चाहिए। इस दुनिया में दौलत और शोहरत से अधिक स्वाभिमान ज़रूरी है। इसलिए मैं लक्ष्मी बॉम्ब छोड़ रहा हूं। मैं यहां कारण का खुलासा नहीं करना चाहता, क्योंकि एक नहीं कई हैं। लेकिन, उनमें से एक यह है कि फ़िल्म का पहला पोस्टर आज मेरी जानकारी के बिना रिलीज़ कर दिया गया। मुझसे इसकी कोई चर्चा भी नहीं की गयी। मुझे एक तीसरे व्यक्ति ने इसकी सूचना दी। एक निर्देशक के लिए यह बेहद दुखदायी है कि उसकी अपनी फ़िल्म के फ़र्स्ट लुक रिलीज़ के बारे में उसे कोई बाहरी व्यक्ति आकर बताये। मुझे यह बेहद अपमानजनक और निराशाजनक लगता है। एक रचनाशील व्यक्ति होने की वजह से मुझे पोस्टर भी अच्छा नहीं लगा। यह किसी निर्देशक के साथ नहीं होना चाहिए।

राघव ने आगे कहा कि वो चाहें तो फ़िल्म की स्क्रिप्ट वापस ले सकते हैं, मगर वो ऐसा नहीं करेंगे, मैं अपनी स्क्रिप्ट रोक सकता हैं, क्योंकि मैंने कोई एग्रीमेंट साइन नहीं किया है, लेकिन मैं ऐसा करूंगा नहीं, क्योंकि यह प्रोफेशनल व्यवहार नहीं है। मैं अपनी स्क्रिप्ट देने के लिए राज़ी हूं, क्योंकि मैं अक्षय कुमार सर का बहुत सम्मान करता हूं। वे मुझे हटाकर अपनी इच्छानुसार किसी दूसरे डायरेक्टर को ले सकते हैं। मैं जल्द अक्षय कुमार सर से मिलकर उन्हें स्क्रिप्ट दे दूंगा और एक अच्छे ढंग से फ़िल्म को छोड़ दूंगा। पूरी टीम को शुभकामनाएं। उम्मीद है कि फ़िल्म बहुत सफल होगी।

बता दें कि लक्ष्मी बॉम्ब तमिल फ़िल्म कंचना का ऑफ़िशियल रीमेक है, जिसे राघव ने ही डायरेक्ट किया था। फ़िल्म में कियारा आडवाणी फ़ीमेल लीड में हैं। फ़िल्म की कहानी ऐसे शख़्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक ट्रांसजेंडर की आत्मा आ जाती है। लक्ष्मी बॉम्ब का पहला पोस्टर इसी पहलू को उजागर कर रहा है। लक्ष्मी बॉम्ब की शूटिंग अप्रैल के आख़िरी हफ़्ते में शुरू हुई थी। फ़िल्म अगले साल 5 जून को रिलीज़ हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!