Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कुमार विश्वास ने केजरीवाल सरकार पर लगाया आरोप, बोले- सबूत जलने लगे हैं

दिल्‍ली में सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित दिल्ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग पर राजनीति शुरू हो गई है। एक समय मुख्‍यमंत्री केजरीवाल के ‘दोस्‍त’ रहे कवि कुमार विश्‍वास ने ट्वीट कर दिल्‍ली सरकार पर इशारों ही इशारों में गंभीर आरोप लगाया है। कुमार विश्‍वास ने ट्वीट किया- सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के..!

दिल्‍ली में अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं में अरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज हो गया है। अब कुमार विश्‍वास ने केजरीवाल सरकार पर सबूतों को जलाने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने ‘सबूत जलने लगे हैं गुनाहगारों के..!’ ट्वीट कर इसके साथ दिल्‍ली के परिवहन विभाग के कार्यालय में लगी आग से जुड़ी एक खबर का लिंक शेयर किया है। बता दें कि दिल्‍ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर करने का तोहफा कुछ समय पहले ही दिया था। इस पर कई पार्टियों ने दिल्‍ली सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया था।

बता दें कि राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चाएं जोरों पर हैं, जिनमें कुमार विश्‍वास के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की बात कही जा रही है। हालांकि, भाजपा और कुमार विश्‍वास की ओर से ऐसा कोई इशारा नहीं दिया गया है। पिछले सप्‍ताह भी ऐसी खबर आई कि कुमार विश्‍वास को भाजपा की सदस्‍यता जल्‍द दिलाई जा रही है। हालांकि, कुमार विश्‍वास ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर तंज कसा था कि वह विदेश में हैं, यहां बैठे-बैठे कैसे भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण कर सकते हैं?

गौरतलब है कि दिल्‍ली के सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित डीटीसी कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई थी। ये आग काफी भयंकर थी। आग को देखकर ऐसा लग रहा था कि अंदर रखा सारा सामान राख हो गया होगा। दमकल विभाग के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर मिली थी। इसके बाद दमकल की 8 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!