Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आरटीए की बैठक सम्पन्न – जनपद नैनीताल व चम्पावत में नवनिर्मित नई सड़कों पर वाहन संचालन हेतु प्रदान की गई स्वीकृति

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी, मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (सूचना)। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक अध्यक्ष आरटीए/आयुक्त कुमायू मण्डल श्री राजीव रौतेला की अध्यक्षता में आयुक्त कैम्प कार्यालय मे सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद नैनीताल में नवनिर्मित 8 सड़क मार्ग व चम्पावत की 9 नई सड़कों पर वाहन संचालन हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। आयुक्त ने कहा कि जो सड़केें पूर्ण हो चुकी है उनका लोनिवि व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त सर्वे नहीं हुआ है उनका शीध्र संयुक्त सर्वे कर आख्या प्रस्तुत करें ताकि नहीं भी वाहनो के आवागमन हेतु स्वीकृति दी जा सके जिससे सम्बन्धित क्षेत्रों की जनता लाभान्वित हो सके।
बैठक में कार्बेट, सीतावनी, सिडकुल, नैनीताल रूट हेतु परमिट के आवेदनों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया, निर्णय लिया कि नैनीताल शहर पहुचने वाले रूटों पर कोई भी नये परमिट जारी नहीं किया जायेगें। कार्बेट, सीतावनी, सिडकुल रूटों का सर्वे करने के निर्देश आरटीओ को दिये गये ताकि सर्वे के आधार पर ही नये परमिट जारी किये जा सकें। सिडकुल हेतु जारी परमिट वाहन सिडकुल के आन्तरिक रूटों पर नही जाते हैं, निर्णय लिया गया कि सिडकुल हेतु जारी परमिटों पर सिडकुल के अन्दर रूटों का भी अंकन किया जाए ताकि इंटरसिटी बसें सिडकुल के आन्तरिक रूटों पर अनिवार्य रूप से जा सकें।
आयुक्त ने आरटीओ को निर्देश दिये कि क्षेत्र के कौन से रूट पर कितने परमिट जारी हैं तथा कितने वाहन संचालित हैं व कितने परमिट सिलेंडर हैं की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिस परमिट पर वाहन बहुत समय से संचालित नही हैं उन्हें चार माह का समय देें अगर निर्धारित समय में वाहन संचालित नहीं करते हैं तो उनका परमिट निरस्त करते हुये इच्छुक अन्य वाहन स्वामियों को परमिट जारी किया जायेगा। केएमओयू को 54 रूटोें पर बस संचालन हेतु सेवायें स्वीकृत हैं केएमओयू द्वारा अब 74 रूटोें पर सेवाओं हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर विचार करते हुये समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि रूट सर्वे कर लिया जाए उसके उपरान्त निर्णय लिया जायेगा।
बैठक मे निर्देश दिये गये कि जिस वाहन को जिस रूट का परमिट जारी किया गया है वह वाहन उसी रूट पर चलाना सुनिश्चित करे, इस पर पैनी नजर रखने हेतु आरटीओ को नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त ने ओवरलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के निर्देश आरटीओ को दिये, इस हेतु नियमित छापेमारी करें ताकि ओवरलोडिंग एवं मदिरापान कर वाहन चलाने से दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। बैठक मे निर्णय लिया गया कि हल्द्वानी शहर का विस्तार हो रहा है पूर्व में 6 आन्तरिक रूटों पर टैम्पों (थ्री-व्हीलर) संचालित थे अब 12 रूटों पर थी्र-व्हीलर संचालित हो रहे हैं, थ्री-व्हीलर जारी परमिट के अनुसार अपने ही रूट पर चलें इसके लिए थ्रीव्हीलरो के आगे-पीछे रूट नम्बर लिखे जायेंगे ताकि कोई भी थ्री-व्हीलर अपने रूट से इतर ना जा सके।
बैठक में निदेशक कार्बेैट राहुल,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजीव मेहरा मण्डलीय प्रबन्धक रोडवेज यशपाल सिह, क्षेत्रीय प्रबन्धक टनकपुर पवन मेहरा,अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि डीएस कुटियाल, सदस्य आरटीए दयाकिशोर जोशी, रविन्द्र चन्द्र कर्नाटक, प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर बीपी सिह आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!