Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

AIIMS ऋषिकेश में सफाई कर्मी मीना को पहला टीका लगाकर हुई कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ जनवरी २०२१, शनिवार। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत सफाई कर्मी मीना को पहला टीका लगाकर हुई। दूसरा टीका निदेशक प्रोफेसर रविकांत को लगाया गया। इस दौरान सफाई कर्मी मीना ने कहा, यह टीकाकरण महाअभियान स्वस्थ देश और स्वस्थ समाज के लिए बहुत जरूरी है। टीकाकरण को लेकर किसी के भी मन में किसी तरह की कोई भ्रांति नहीं होनी चाहिए।

एम्स ऋषिकेश में आयुष भवन को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। यहां शनिवार को अभियान का शुभारंभ एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने रिबन काटकर किया। एम्स निदेशक ने कहा कि सफाई कर्मचारी और अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ विशेष भूमिका निभा रहे हैं। चिकित्सालय में वार्ड के भीतर और बाहर इन्हें कर्मचारियों की विशेष भूमिका रहती है।

इसलिए टीकाकरण में पहला अधिकार इसी वर्ग के कर्मचारी को मिलना चाहिए, जिसके बाद सफाई कर्मचारी मीना को पहला टीका लगाया गया। दूसरा टीका निदेशक प्रोफेसर रवि कांत और तीसरा टीका डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज कुमार गुप्ता को लगाया गया। एम्स निदेशक ने पहला टीका लगवाने वाली सफाई कर्मचारी मीना को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में टीकाकरण महा अभियान के तहत टीका लगाने के लिए सबसे पहले चयनित होने वाली सफाई कर्मचारी मीना टीका लगने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है इस बात का कि मैं एम्स जैसे संस्थान में काम कर रही हूं और मेरे लिए उससे ज्यादा गर्व की बात यह है कि एम्स निदेशक और वरिष्ठ जनों ने उसे इस महाअभियान में सबसे पहला टीका लगाने के लिए चुना है।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने उन्हें सम्मानित किया यह सम्मान मेरे जैसे उन सैकड़ों कर्मचारियों के लिए हैं जो यहां दिन-रात सेवा कर रहे हैं। सफाई कर्मी मीना ने कहा कि टीकाकरण को लेकर वह काफी उत्साहित थी, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि अभियान के पहले दिन और सबसे पहले उसे ही टीका लगाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!