Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना वैक्सीन सबसे पहले किन्हें दी जायेगी, जानिए क्या कहना है WHO का

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2020, मंगलवार। कोरोना वायरस महामारी के दस माह बाद इसकी वैक्‍सीन की राह काफी हद तक साफ हो गई है। इसको पहले किन्‍हें दिया जाना चाहिए इसको लेकर भी तस्‍वीर काफी हद तक साफ है। हर देश ने इसका खाका तैयार कर लिया है। WHO के प्रमुख टैड्रॉस ऐडनेहॉम घेबरेयेसस ने भी इस वैक्‍सीन को किसे सबसे पहले दिया जाए, इसके बारे में कुछ खास कहा है। उनका कहना है कि इस वैक्‍सीन को पहले सबसे

पहले फ्रंट लाइन पर काम करने वाले स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को दी जानी चाहिए। इसके साथ ही उन मरीजों को ये वक्‍सीन दी जानी चाहिए जो सबसे अधिक जोखिम वाले हालात में हैं। उन्‍होंने ये भी कहा कि हर देश को इस वैक्‍सीन को लेकर अपने यहां पर प्राथमिकता तय करनी चाहिए। इसके आधार पर ही इसको दिया जाना चाहिए। घेबरेयेसस ने कहा कि आने वाले कुछ समय में कुछ देशों में कोरोना की वैक्‍सीन मुहैया करवा दी जाएंगी।

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख ने जिनेवा में कहा कि दुनिया में काफी संख्‍या में लोग ऐसे हैं जो अधिक उम्र के हैं और कई तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। ऐसे में उनको जोखिम अधिक है। इनको वैक्‍सीन दिए जाने से इनकी मौत का जोखिम काफी हद तक कम हो जाएगा। ऐसा करने से देश अपने यहां की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर भी बोझ को कम कर कसेंगे। कुछ समय बाद जैसे-जैसे वैक्‍सीन की सुलभता होती जाएगी इसमें दूसरे लोगों को भी शामिल कर लिया जाएगा। डब्‍ल्‍यूएचओ ने वैक्‍सीन को प्राथमिकता के आधार पर इसका एक रोडमैप भी तैयार किया है। संगठन ने इसको लेकर कुछ दूसरी सिफारिशें भी की हैं।

संगठन के प्रमुख का कहना है कि वैक्‍सीन अब देशों को मुहैया करवाए जाने शुरुआती दौर में है। हालांकि उन्‍होंने वैक्‍सीन की रखरखाव को लेकर भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि सरकारों को इन वैक्‍सीन को सुरक्षित बनाए रखने के उपाय करने होंगे। उनके मुताबिक डब्‍ल्‍यूएचओ इस बात पर निगाह रखे हुए है कि ठीक होने वाले मरीजों में एंटीबॉडीज आखिर कितने समय तक शरीर में बरकरार रहती है।

डब्‍ल्‍यूएचओ के वरिष्ठ अधिकारी और वैक्‍सीनेशन, वैक्‍सीन और बायोलॉजीकल्स विभाग की डायरेक्‍टर डॉक्टर कैथरीन ओ ब्रायन का कहना है कि कोविड-19 महामारी की वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरुक करना और उन्‍हें इस बात का भरोसा दिलाना बेहद जरूरी है कि ये वैक्‍सीन सुरक्षित हैं, काफी जरूरी है। उन्‍होंने ये भी कहा है कि वैक्‍सीन और इसके फायदे के बारे में खुद अपनी राय विकसित करेंगे जो भविष्‍य में इसके लिए जरूरी इक्‍यूपमेंट जुटाने में सहायक साबित होंगी।

उन्‍होंने ये भी कहा है कि WHO चाहता है कि वैक्‍सीन के जरिए लोगों को इसके पीछे की साइंस के बारे में भी जानकारी हासिल हो। ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि इससे लोगों को भरोसा दिलाने में मदद मिलेगी कि वैक्‍सीन सुरक्षित है। इस काम में कंपनियां, डॉक्‍टर, नर्स बखूबी कर सकते हैं। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से जुड़े लोग भी इसमें मदद कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!