Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में खोलेंगे ‘किसान हाट एंड मार्ट’ : भावना पांडेय

  • पहाड़ में संसाधानों की कमी नहीं है।
  • हमारा आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना किसी भी हाल में पूरा होगा : भावना पांडेय

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2020, देहरादून। प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्यमी भावना पांडेय का कहना है कि उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने का उनका संकल्प किसी भी हाल में पूरा होगा। पांडेय ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र की कंपनी से करार किया है। ये कंपनी उत्तराखंड के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में ‘किसान हाट एंड मार्ट’ नाम से बड़ें स्टोर्स खोलेगी। यह कॉन्सेप्ट उत्तराखंड की तस्वीर और तकदीर बदल देगा।

उद्यमी एवं समाजसेवी भावना पांडेय ने बताया कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड तभी बन सकता है जब पहाड़ का किसान उत्पाद पैदा करेगा। वह उत्पाद तभी पैदा करेगा जब उसके उत्पादों को बाजार मिलेगा और हम उसी के लिए काम कर रहे हैं। “किसान हाट एंड मार्ट” योजना इसकी के लिए बनाई गई है। इसके तहत किसान हाट एंड मार्ट शुरू करने वाली कंपनी पहाड़ के स्थानीय किसानों के उत्पादों को खरीदेगी और उन उत्पादों के बदले किसानों को उनकी जरूरत का अन्य सामान अपने स्टोर से देगी। इससे दो फायदे होंगे। एक तो किसान के स्थानीय उत्पादों को घर बैठे बाजार मिल जाएगा और दूसरा उसे उसकी जरूरत का सामान भी उसके घर पर ही उपलब्ध हो जाएगा। जिस किसान के पास पैसे नहीं होंगे और वह अपनी जरूरत का सामान खरीदना चाहेगा तो कैसे खरीदेगा। इसके लिए वह अपने स्थानीय उत्पाद को स्टोर पर बेच देगा और उसके बदले अपनी जरूरत का दूसरा सामान ले लेगा।

भावना पांडेय ने कहा कि पहाड़ में संसाधानों की कमी नहीं है। हमारे पहाड़ में तमाम तरह के जैविक उत्पाद पैदा होते हैं। किसान भले ही पहाड़ में किसानी से विमुख हो गए हैं लेकिन इस योजना से उनमें नई ऊर्जा आएगी और वे निश्चित ही अपनी खेती की ओर रुख करेंगे। हमारे किसान पहाड़ों में तमाम तरह की दालें, चौलाई, मंडुवा, झंगोरा, कौंणी, सोयाबीन, काले भट्ट, जखिया, गडेरी, पिंडालू, पहाड़ी तुमड़ी आलू, सूरजमुखी आदि की खेती करते हैं लेकिन इन उत्पादों को बड़ा बाजार नहीं मिलता। किसान हाट एंड मार्ट इसकी कमी को पूरा करेगा।

समाजसेवी और उद्यमी भावना पांडेय ने बताया कि ग्राउंड लेवल पर सारी तैयारियां हो चुकी हैं और अब जल्द ही कुछ ही महीनों में “किसान हाट एंड मार्ट योजना” धरातल पर दिखेगी। उन्होंने कहा कि हमारा आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना हर हाल में पूरा होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!