Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेश

किसान आंदोलन: गुस्साए किसानों नेअचानक दिल्ली की ओर किया कूच

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2020, शुक्रवार। सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन स्थल मौजूद रहे दिल्ली पुलिस के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी पुलिस विभाग ने दी है। बताया जा रहा है कि एक डीसीपी और एक एडिशनल डीसीपी का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है। बता दें कि पूर्वी जिला प्रशासन की ओर से किसानों के लिए कोविड जांच शिविर भी लगाया गया है। लेकिन, किसानों ने यह कहते हुए टेस्ट करवाने से मना कर दिया कि टेस्ट करके पॉजिटिव दिखा दोगे और फिर आइसोलेट व क्वारंटाइन कर दोगे। अंत में बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस के 15 जवानों ने कोरोना का रैपिड टेस्ट करवाया, सभी नेगेटिव आए।

यूपी गेट सीमा पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर धरना दे रहे किसानों ने अचानक दिल्ली की ओर कूच कर दिया। बैरिकेड पर पहुंचकर नारेबाजी। कुछ देर बाद सभी किसान बैरिकेड से वापस धरनास्थल पर पहुंच कर धरना देने बैठ गए।

एनएच-9 के पास गाज़ीपुर में लगा यातायात जाम।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और किसान दोनों को पीछे हटना होगा, सरकार कानून वापस ले और किसान अपने घर चला जाएगा।

टीकरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार 16वें दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारी शनिवार को दिल्ली-आगरा और दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम करेंगे।

कुंडली बार्डर पर किसानों का धरना 14वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को काफी किसान जुट गए थे। इस दौरान किसानों के जत्थेदार लगातार मंच से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील भी करते रहे। प्रदर्शन में हिंसा न हो, इसके लिए सभी जत्थेदारों के नंबरों को मिलाकर कई वाट्सएप ग्रुप बना लिए हैं। कोई भी संदेश देने के लिए उसे वाट्सएप ग्रुप पर भेजा जाता है और फिर मुख्य मंच से भी नियमों के बारे में जानकारी दी जाती है। सुरक्षा और अलग-अलग जत्थों तक संदेश पहुंचाने के काम में युवाओं और बुजुर्गों को एक साथ लगाया गया है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो।

जंतर-मंतर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के चलते कोई भी प्रदर्शनकारी संगठन या व्यक्ति धरना स्थल तक नहीं पहुंच पा रहा है। बृहस्पतिवार को भी कई संगठन किसानों के पक्ष में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी लाल बत्ती के पास जाकर धरने पर बैठ गए और किसानों की मांगों का समर्थन किया।

चिल्ला बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों को दिल्ली पुलिस ने वीरवार को गांधीगिरी दिखाते हुए गुलाब के फूल दिए। इसके साथ ही कोरोना के नियमों के प्रति जागरूक भी किया। मयूर विहार एसीपी सचिन कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ता मृदुल अवस्थी के साथ मिलकर किसानों को मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित किए। एसीपी ने किसानों से अपील की कि कोरोना संक्रमण के चलते दूरी बनाकर बैठें, मुंह पर मास्क लगाए रखें। साथ ही समय-समय पर अपने हाथों को धोते रहें या फिर सैनिटाइज करते रहें।

किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का शेड्यूल बदल गया है। रेलवे की तरफ से शुक्रवार को ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर दिया गया है। अंबाला के रास्ते पंजाब, अमृतसर आने-जाने वाली करीब चार ट्रेनों को पूर्ण रूप से बंद किया गया। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। यह ट्रेन पंजाब-अमृतसर के लिए बंद रहेगी। रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है। ये ट्रेन रहेंगी रद : ट्रेन नंबर 05211 अप डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेशल और वापसी में ट्रेन नंबर 05212 डाउन अमृतसर- डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन को रद किया गया है। इसके अलावा ट्रेन नंबर 02379 अप जलियांवाला बाग कोविड-19 स्पेशल और वापसी में इसी ट्रेन को रद किया गया। इसके अलावा ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर और 04652 जयनगर-अमृतसर अंबाला तक ही चलेगी। ट्रेन नंबर 08237 छत्तीसगढ़ स्पेशल ट्रेन का अंबाला तक ही संचालन होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!