Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्ड

निकायों और पंचायतों पर सरकार मेहरबान, बजट में नए निकायों को सरकार ने 10-10 करोड़ की सौगात

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 16 मार्च 2023, देहरादून। प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों पर सरकार मेहरबान नजर आई है। बजट में नए निकायों को सरकार ने 10-10 करोड़ की सौगात राज्य वित्त आयोग के माध्यम से दी है तो अनिर्वाचित निकायों बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के लिए इस बार भी दो-दो करोड़ का प्रावधान किया गया है।

नगर निगमों के लिए सरकार ने 392 करोड़ 96 लाख, नगर पालिकाओं के लिए 464 करोड़ 37 लाख, नगर पंचायतों के लिए 114 करोड़ 70 लाख का प्रावधान किया है। नए निकायों जैसे नगर पालिका नगला ऊधमसिंह नगर, नगर पंचायत सुल्तानपुर-आदमपुर, पाडली गुर्जर, ढंडेरा, रामपुर, इमलीखेड़ा, तपोवन, थलीसैंण, गरुड़, लालपुर, सिरौलीकला और सेलाकुई के लिए सरकार ने सीधे तौर पर 10-10 करोड़ बजट का प्रावधान किया है।

वहीं अनिर्वाचित नगरीय निकाय बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री को पिछले वित्तीय वर्ष की भांति इस बार भी दो-दो करोड़ की सौगात दी गई है। दूसरी ओर, सरकार ने केंद्रीय वित्त आयोग से भी निकायों के लिए 446 करोड़ रुपये के बजट की उम्मीद जताई है। इसके तहत केंद्र से नगर निगमों को 172 करोड़, नगर पालिकाओं को 202 करोड़ 19 लाख, नगर पंचायतों को 559 करोड़ 27 लाख और कैंट बोर्ड को 15 करोड़ 78 लाख अनुदान की संभावना जताई गई है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में 307 करोड़

स्थानीय निकायों के लिए बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को 307 करोड़ 72 लाख का प्रावधान किया गया है। इसमें बुनियादी ढांचे के लिए उप केंद्र बनाने को 27 करोड़ 88 लाख, सहायता पीएससी के लिए 25 करोड़ 66 लाख, सहायता यूपीएससी के लिए 6 करोड़ 68 लाख, ब्लॉक स्तर पर लोक स्वास्यि इकाइयों की स्थापना को 4 करोड़ 55 लाख, शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के लिए 167 करोड़ 22 लाख, भवन रहित उप केंद्रों एसएसएचसी, पीएचसी, सीएचसी के लिए 2 करोड़ 92 लाख, ग्रामीण पीएससी, एससी को स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र में बदलने के लिए 72 करोड़ 81 लाख रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।

पंचायतों पर भी धनवर्षा

सरकार ने जिला पंचायतों के लिए 245 करोड़ 59 लाख, क्षेत्र पंचायतों के लिए 114 करोड़ 61 लाख, ग्राम पंचायतों के लिए 294 करोड़ 70 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। वहीं, केंद्रीय वित्त आयोग से जिला पंचायतों के लिए 99 करोड़ 80 लाख, क्षेत्र पंचायतों के लिए 66 करोड़ 53 लाख, ग्राम पंचायतों के लिए 499 करोड़ चार लाख का बजट अनुमान लगाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!