Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

खेल एवं युवा कल्याण, शिक्षा मंत्री अरविद्र पाण्डे, क्षेत्रीय विधायक बंशीधर भगत ने कालाढूंगी में मिनी खेल स्डेडियम कार्य का किया शुभारम्भ

आकाश ज्ञान वाटिका। कालाढूंगी/ हल्द्वानी, 4 फरवरी 2020(सूचना)। कालाढूंगी क्षेत्रवासियो की वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, खेल एवं युवा कल्याण, शिक्षा मंत्री श्री अरविद्र पाण्डे, क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत ने कालाढूंगी में मिनी खेल स्डेडियम कार्य का वैदिक मंत्रो के बीच शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री पाण्डे ने कहा कि इस मिनी स्डेडियम को बहुद्देशीय खेल मैदान के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होने कहा कि खेल मैदान के 97.13 लाख की लागत की सापेक्ष 37.80 लाख प्रथम किस्तों के रूप में अवमुक्त कर दी गई है। 16 माह में कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निर्माण निगम (खेल इकाई) को पूर्ण करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि यह खेल स्डेडियम मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा अथक प्रयास किये गये। उन्होंने कहा शिक्षा के साथ ही खेल अतिआवश्यक है, जिससे शरीर व मन स्वस्थ रहता है। उन्होंने युवाओं का आहवान करते हुये कहा कि मनोयोग के साथ खेलों में प्रतिभाग करे। आज के समय में खेलों में धन के साथ ही प्रतिष्ठा भी है। प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओ उभारने का कार्य कर रही है, इसके लिए सरकार द्वारा प्रदेश में खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत न्याय पंचायत ब्लाॅक जिला व प्रदेश स्तर पर खेलो का आयोजन किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खेल प्रतिभाओं को मौका मिल रहा है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि खेलो इंडिया खेलो में प्रदेश के 7 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग कर 19 मेडल जीते यह हमारे लिये गर्व की बात है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि वे मैदान क्षेत्र में आ रहे विद्यालय के जीर्ण-क्षीर्ण भवनों को निष्प्रोज्य कर ध्वस्त कराये ताकि अच्छा सुंदर स्डेडियम बन सके।
कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुये क्षेत्रीय विधायक श्री बंशीधर भगत ने मिनी स्डेडियम शुभारम्भ पर क्षेत्रवासियों व युवाओं को बधाई दी व स्डेडियम अच्छा व सुंदर बने इसके लिय कार्यो पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि बैलपडा़व में भी मिनी स्डेडियम स्वीकृत है। जिसका कार्य भी शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होने कहा कालाढूंगी वासियो की बहुत समय से पेयजल की समस्या का निदान कर दिया गया है। कालाढूंगी के पुरानी पेयजल लाईन सुधारीकरण एवं नलकूप निर्माण 72 लाख धनराशि जारी कर दी गई है, साथ ही 09 करोड़ की लागत से नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है।
कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, पूर्व सांसद बलराज पासी, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश तिवारी ने सम्बोधित करते हुये क्षेत्रवासियों की लम्बे समय से मांग पर खेल स्डेडियम कार्य शुभारम्भ पर बधाई दी व युवाओं से खेलों में रूची लेकर प्रतिभाग करने की अपील की।
कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख रवि कन्याल, मडंल अध्यक्ष महेन्द्र डिगारी, जोगा सिंह, नवीन भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट,प्रताप बोरा, कमल नयन जोशी, लाखन निगल्टिया, तारा दत्त पाण्डे, अखलेश वर्मा, रेखा गुप्ता कविता ,लक्ष्मण सिंह देउपा, दुर्गा देवी, नवीन कान्डपाल, प्रकाश गर्जोला, धर्मानन्द खोलिया, भूपाल बुडलाकोटी, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, रवि डिगारी, ख्याली राम सती, अहमद हसन बनजारा, पुष्कर खडायत,राजेन्द्र सिंह नेगी, चन्द्रशेखर जोशी, कैलाश बुडलाकोटी सहित उपजिलाधिकारी विजय नाथ शुक्ल, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, गोपाल स्वरूप एवं गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!