Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व संवर्धन हेतु किये जा रहे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, 27 फरवरी 2020 (सूचना)। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा सूबे में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्य में जल जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत संचालित होने वाले कार्यो की गहनता से समीक्षा की। श्री शेखावत ने बताया कि जल जीवन मिशन समबद्ध कार्यक्रम है और इस कार्य को पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने उत्तराखण्ड की भौगोलिक विषम परिस्थियों वाले क्षेत्रों तक इस योजना का लाभ पहुॅचाने के लिए रणनीति बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व संवर्धन हेतु किये जा रहे प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि राज्य सकरार नदियों, तालाबों, गाड़-गधेरों, चाल-खाल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, महिला एवं युवक मंगल दलों के साथ ही लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 2022 तक हर घर में नल और हर नल में जल की परिकल्पना को साकार करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि इस महत्वपूर्ण समयबद्ध कार्य के पूर्ण होने में किसी भी प्रकार का विलम्ब न हो। श्री रावत ने बताया कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेशभर के सभी तोकों, ग्रामों, ब्लाॅकों, जनपदों तथा राज्य स्तरीय कार्य योजना तैयार करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
केन्द्रीय अपर सचिव जल जीवन मिशन भरत लाल ने कहा कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर विकास नहीं है बल्कि हर घर में नल और हर नल में जल है। उन्होंने कहा कि मिशन तभी सार्थक होगा जब हर नल में पानी होगा। उन्होंने कहा कि हर नल में पानी के लिए जल स्त्रोतों को रिचार्ज करने की भी कार्य योजना तैयार करनी होगी। उन्होंने कहा कि पेयजल की गुणवत्ता के लिए सेंसर भी लगाये जायेंगे जिनके माध्यम से पेयजल के 6 से 11 पैरा मीटरों की जाॅच की जायेगी। उन्होंने बताया कि बिना एफएसटीसी के कोई भी स्कीम अनुमोदित नहीं होगी। उन्होंने योजना के अन्तर्गत कनेक्शन लगवाने के लिए जनता को जागरूक करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए। उन्होंने योजना के बारे में दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने जल सम्बन्धी शिकायतों के निवारण के लिए अलग से हैल्प लाईन नम्बर जारी करने के लिए कहा।
बैठक में पेयजल सचिव उत्तराखण्ड अरविन्द सिंह ह्यांकी ने हाउस हाॅल्ड सर्वे, जेजेएम की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, शिकायत निवारण सिस्टम, राज्य में जल संसाधन सिस्टम, ग्रामीण, जिला एवं राज्य कार्य योजना, थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री ह्यांकी ने बताया कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जल संचय-जीवन संचय योजना के लिए प्रदेश में जनपद नैनीताल को चयनित किया था, जिसके तहत जनपद नैनीताल में चाल-खाल निर्माण व अन्य उपायों से जन सहभागिता के आधार पर जल संचय का विशेष कार्य किया गया। जिसके लिए भारत सरकार द्वारा जनपद को विशेष रैंक दी गयी।
बैठक में सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल श्री राजीव रौतेला, निदेशक स्वजल उदय राज, अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम वीसी पुरोहित, महाप्रबन्धक जल संस्थान डीके मिश्रा, परियोजना अधिकारी स्वजल संतोष उपाध्याय व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!