Breaking News :
>>प्रदेश में पत्रकार साथियों के 100 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतिवर्ष नि:शुल्क उच्च शिक्षा देगा सीआईएमएस कालेज : ललित जोशी>>नैनीताल पहुंचे श्रद्धालुओं को कैंची धाम तक पहुंचने के लिए झेलना पड़ा 11 किमी लंबा जाम >>नग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, चेहरे पर मिले दांत काटने के निशान, जांच शुरू>>रजनीकांत की आगामी फिल्म ‘कुली’ की अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हुई ‘ओटीटी’ डील, इतने करोड़ में खरीदे डिजिटल राइट्स>>स्थानीय लोगों के सुझाव से बनेगा हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान >>नब्बे फीट ऊंचे ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें>>क्या आप भी हैं बढ़ते वजन से परेशान, तो आइये जानते हैं वेट लॉस करने के सही उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का किया शुभारंभ >>महिला प्रीमियर लीग 2025- फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब किया अपने नाम>>दून अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार>>“मैदान में क्रिकेट, सरकार में परफेक्ट—सीएम धामी का मैनेजमेंट हर जगह हिट!”>>युवक ने वॉशरूम में मोबाइल रखकर बनायी किराएदार युवती की अश्लील वीडियो, मुकदमा दर्ज >>नैनीताल में एंट्री करने वाले वाहनों को चुकाना होगा इको टैक्स, नगर पालिका की बैठक में प्रस्ताव को मिली मंजूरी >>महिला प्रीमियर लीग 2025- मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला आज >>उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर क्रांति जारी, सीएम धामी के खटीमा आवास पर लगा स्मार्ट मीटर>>अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लाने के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान आज हुआ रवाना >>प्रदेश में अब कोई भी सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने से पहले आईटीडीए की अनुमति लेना अनिवार्य>>उत्तराखंड के पर्यटन को दें नई पहचान, बनाएं प्रमोशन फिल्म और जीतें लाखों का इनाम>>जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये >>अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो लोगो की मौके पर मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान 
उत्तराखण्ड

केदारघाटी में आपदा का कारण बनी चौराबाड़ी झील से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर एक और ग्लेशियर झील बनने की जानकारी मिली है।

केदारनाथ में आपदा के छह साल बाद अब चौराबाड़ी ग्लेशियर के ऊपर बनी झील

जून 2013 में केदारघाटी में आपदा का कारण बनी चौराबाड़ी झील से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर एक और ग्लेशियर झील बनने की जानकारी मिली है। यह झील ग्लेशियर के ऊपर बनी है।

देहरादून,जून 2013 में केदारघाटी में आपदा का कारण बनी चौराबाड़ी झील से करीब ढाई किलोमीटर ऊपर एक और ग्लेशियर झील बनने की जानकारी मिली है। यह झील ग्लेशियर के ऊपर बनी है। इस बात की जानकारी सिक्स सिग्मा स्टार हेल्थकेयर व एसडीआरएफ की टीम ने दी है।

यह टीम केदारनाथ क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर के लिए पहुंची थी और ट्रेकिंग के दौरान झील दिखी। टीम की ओर से लिए गए चित्रों का अवलोकन करने के बाद वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने अपने आगामी दौरे के तहत झील का भी निरीक्षण करने का निर्णय लिया है।

वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के हिमनद विशेषज्ञ डॉ. डीपी डोभाल ने बताया कि जिस तरह से इस झील के ग्लेशियर के ऊपर बनने की जानकारी मिली है। इसे सुपर ग्लेशियर लेक (झील) कहा जा सकता है। ऐसी झील हमेशा ग्लेशियर के ऊपर ही बनती है।

उन्होंने बताया कि इस दफा बारिश अधिक होने से ग्लेशियर क्षेत्रों में जमकर बर्फ पड़ी है। यही कारण भी है कि यह झील अस्तित्व में आ गई। ग्लेशियर से निकलने वाले मलबे व एवलान्च से निकलने वाली बर्फ एकत्रित हो जाने से इस झील बनने की आशंका है।

मोटे अनुमान के अनुसार इसका दायरा 40 से 50 मीटर हो सकता है। हालांकि, अभी झील को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। इस तरह की सुपर ग्लेशियर लेक जल्द नष्ट भी हो जाती हैं। क्योंकि ग्लेशियर पर बनी इस तरह की झील बर्फ को भी तेजी से पिघलाती है और इससे पानी को रिसने का रास्ता मिल जाता है।

दूसरी बात यह कि ग्लेशियर में भी लगातार बदलाव होते रहते हैं और इस कारण भी झील बनती-बिगड़ती रहती हैं। दूसरी तरफ ग्लेशियर के नीचे या सामने झील तब बनती हैं, जब ग्लेशियर के मलबे में आए बड़े-बड़े बोल्डर जमा हो जाते हैं। यह झील जल्दी से टूटती नहीं हैं और इसमें पानी एकत्रित होता रहता है। इसी तरह की झील अधिक खतरनाक भी होती हैं।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल ने बताया कि वह जल्द चौराबाड़ी व डुकरानी ग्लेशियर का दौरा करेंगी और फिर इस झील की प्रकृति का भी अध्ययन किया जाएगा।

आपदा का कारण बनी झील अब खाली

केदारनाथ मंदिर के करीब दो किलोमीटर ऊपर झील बनने और फिर उसके फट जाने से 2013 में केदारघाटी की आपदा ने विकराल रूप धारण कर लिया था। क्योंकि झील में जमा बड़े-बड़े बोल्डर भी पानी के साथ नीचे आ गए थे। हालांकि, तभी इस झील का मुहाना पूरी तरह खुल गया था और इसमें अब पानी जमा नहीं होता है।

खतरे जैसी कोई बात नहीं 

एसडीआरएफ के आइजी संजय गुंज्याल के मुताबिक, हमारी टीम के सदस्यों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक झील तो बनी है, मगर उसमें पानी बहुत कम है। खतरे जैसी भी कोई बात अभी तक नजर नहीं आई। हमारे दल के सदस्य निश्चित अंतराल में चौराबाड़ी का दौरा करते रहते हैं। कुछ भी असामान्य नजर आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस तरह की झील बनना सामान्य घटना 

आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन केंद्र उत्तराखंड के अधिशासी निदेशक पीयूष रौतेला ने बताया कि ग्लेशियरों में इस तरह की झीलों का बनना सामान्य घटना है। देखने वाली बात यह होगी कि झील कितने समय तक बनी रहती है और इसमें कितना पानी जमा होता है। इस पर निगरानी रखी जाएगी और कुछ भी संवेदनशील लगने पर विशेषज्ञों के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन से भी अपडेट लिया जा रहा है और फिलहाल झील को छेड़ा नहीं जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!