Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
राजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नाटक : कुमारस्वामी ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों का कर्ज किया माफ

बेंगलुरु । किसानों को बड़ी राहत देते कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने 34,000 करोड़ रुपये की कृषि कर्ज माफी योजना की घोषणा की है। गुरुवार को पेश कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार के पहले बजट में ईंधन और बिजली पर कर बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया। मुख्यमंत्री के पास ही वित्त विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि कर्ज की राशि को दो लाख रुपये तक सीमित किया है, क्योंकि इससे ऊंचे मूल्य के फसल ऋण को माफ करना ‘सही’ नहीं होगा।

मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा, ‘फसल ऋण माफी योजना से किसानों को 34,000 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।’ कृषि कर्ज माफी से राज्य सरकार पर पड़ने वाले बोझ के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने पेट्रोल पर कर की दर में 1.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 1.12 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का भी प्रस्ताव रखा। देसी शराब के सभी 18 स्लैब पर आबकारी शुल्क में चार फीसद वृद्धि करने का प्रस्ताव रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले चरण में 31 दिसंबर, 2017 तक सभी फसल ऋणों को माफ करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों के खातों में ऋण की राशि या 25,000 रुपये, जो भी कम हो, डाले जाएंगे। इससे समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को फायदा होगा।

चीन से प्रतियोगिता योजना का प्रस्ताव

चीन से बने सामान और कल-पुर्जे से मुकाबला करने के लिए बजट में ‘चीन से प्रतियोगिता’ योजना का प्रस्ताव रखा गया है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने इसे औद्योगिक क्रांति कहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कुछ जिलों में आठ लाख रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। इसके लिए सरकार आने वाले वर्षों में 14000 करोड़ रुपये का निवेश मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में भारतीय बाजार में चीन से बने सामान की बाढ़ आ गई है। इस कारण उद्योग बंद होने की कगार तक पहुंच गए हैं। इससे मुकाबला करने की दरकार है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!