Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

करीना को नहीं है ऐतराज, प्रियंका की पहली ही फिल्म में कर दिया था जो ये काम

मुंबई। करीना कपूर खान को इस बात से कभी भी परेशानी नहीं रही है कि वह किसी अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हों। वीरे दी वेडिंग में वह तीन अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। करीना कहती हैं कि उनके मन में इस बात को लेकर झिझक रही ही नहीं है कि मुझे किसी अभिनेत्री के साथ स्क्रीन शेयर करना पड़ रहा है। ये बातें मेरे लिए मायने नहीं रखती। फिल्म की कहानी मायने रखती है।

करीना आगे कहती हैं कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर से ही कई ऐसी फिल्मों में काम तो किया ही है, जिसमें दो अभिनेत्री हों। रानी मुखर्जी के साथ उन्होंने मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्म की थी। फिर काजोल के साथ तो उन्होंने दो फिल्मों में काम किया। प्रियंका चोपड़ा की तो पहली फिल्म ऐतराज में काम किया। सो, उन्हें इस बात से परेशानी नहीं है। करीना कहती हैं कि दिल चाहता है उनकी अॉल टाइम फेवरेट फिल्म रही है। वह हमेशा से किसी ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थीं, जिसमें लड़कियों के गैंग में उन्हें इस तरह की मस्ती करने का मौका मिले।

करीना कहती हैं कि ऐसी फन वाली फिल्म को बॉलीवुड में पुरुष के दृष्टिकोण से अधिक दिखाया जाता रहा है। इसलिए इस फिल्म को देख कर दर्शकों को मजा आएगा। करीना ने आगे बताया कि इस फिल्म के निर्माताओं ने उनके लिए काफी इंतजार किया। चूंकि उस वक़्त वह प्रेगनेंट थीं और फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकती थीं। इसलिए वह इसके लिए रिया कपूर को थैंक्स कहेंगी। बता दें कि करीना कपूर खान की फिल्म वीरे दी वेडिंग एक जून को दर्शकों के सामने होगी।

आपको बता दें कि, सोनम की फिल्म वीरे दी वेडिंग का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला अपने भाई हर्षवर्धन कपूर की फिल्म भावेश जोशी के साथ होने जा रहा है। इस तरह यह पहली बार होने जा रहा है जब सोनम कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भाई हर्षवर्धन कपूर की फिल्म के साथ टकरा रही है। फिल्म को एकता और उनकी मां शोभा कपूर के साथ सोनम की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष ने किया है। वीरे दी वेडिंग की कहानी मेहूल सूरी और निधि मेहरा ने लिखी है। सोनम की शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म रिलीज हो रही है। वहीं, करीना कपूर खान के मां बनने के बाद यह उनकी कमबैक फिल्म है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!