उत्तराखण्डताज़ा खबरें
करन माहरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, कहा- “भू कानून पर कांग्रेस भी अपने सुझाव सरकार को देगी”

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 सितम्बर 2022, मंगलवार, देहरादून। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
मीडिया से बातचीत में करन माहरा ने कहा की भू कानून पर कांग्रेस भी अपने सुझाव सरकार को देगी। इसके लिए पार्टी ने एक कमेटी बनाई है। सरकार से जल्दबाजी में भू कानून में बदलाव से बचने को कहा गया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मदरसों के सर्वे में कुछ गलत नहीं है, यदि सरकार वहां शिक्षा व्यवस्था को सुधारना चाहती है। सरकारी हो या निजी, शिक्षण संस्थाओं का सर्वे चलता रहता है।