Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

करण जौहर ने ट्वीट कर मधुर भंडारकर से माँगी माफी, माफ़ी को स्वीकार करते हुए मधुर ने टाइटल विवाद कर दिया ख़त्म

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2020, शुक्रवार। 27 नवम्बर को रिलीज़ हो रही नेटफ्लिक्स की सीरीज़ फेबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स के टाइटल को लेकर चल रहे विवाद में करण जौहर ने मधुर भंडारकर से माफ़ी मांगी, जिसका मधुर ने करारा जवाब दिया। हालांकि, करण की माफ़ी को स्वीकार करते हुए मधुर ने टाइटल विवाद ख़त्म कर दिया।

मधुर भंडारकर ने सोशल मीडिया के ज़रिए खुलासा किया था कि करण ने अपनी सीरीज़ के लिए उनका टाइटल बॉलीवुड वाइव्स का ग़लत ढंग इस्तेमाल किया है। करण ने मधुर से यह टाइटल मांगा था, मगर मधुर ने मना कर दिया तो उन्होंने इस टाइटल में फेबुलस वाइव्स जोड़कर इस्तेमाल कर लिया।

गुरुवार को करण ने मधुर के नाम एक नोट लिखकर अपनी स्थिति साफ़ की थी। करण ने नोट में लिखा- ”प्रिय मधुर, हमारे संबंध काफ़ी पुराने हैं और कई सालों से हम इस फ़िल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इन सालों में मैं हमेशा आपके काम का प्रशंसक रहा हूं और हमेशा आपके लिए अच्छा चाहा है। मैं जानता हूं कि आप मुझसे अपसेट हैं। पिछले कुछ हफ़्तों में मेरी वजह से आपको जो कष्ट पहुंचा, उसके लिए मैं आपसे माफ़ी मांगता हूं।

मैं साफ़ करना चाहूंगा कि हमने यह नया और अलग टाइटल द फेबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स इसके नॉन फिक्शन रिएलिटी फ्रेंचाइजी आधारित प्रारूप को ध्यान में रखकर रखा। चूंकि हमारा टाइटल बिल्कुल अलग है, इसलिए मुझे नहीं लगा था कि आपको इससे कष्ट होगा, जिसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूं।

मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि सीरीज़ को हम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेबुलस लाइव्स हैशटैग के साथ प्रमोट कर रहे हैं। यह एक फ्रेंचाइजी टाइटल है, जिसे हम आगे भी जारी रखेंगे। मैं आपको यक़ीन दिलाना चाहता हूं कि फॉर्मेट, नेचर, ऑडिएंस और हमारी सीरीज़ का टाइटल बिल्कुल अलग है, जो आपके काम को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। मैं उम्मीद करता हूं कि हम इसे छोड़कर आगे बढ़ेंगे और अपने दर्शकों के लिए बेहतरीन कंटेंट बनाते रहेंगे। मैं आपके प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं और आपके काम को देखने के लिए बेकरार हूं।

करण के इस माफ़ीनामे और सफ़ाई के जवाब में मधुर ने भी एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा- ”प्रिय करण, जवाब देने के लिए शुक्रिया। यह वाकई एक अपनेपन वाली इंडस्ट्री है और यह आपसी विश्वास और सम्मान पर चलती है। जब हम बेहिचक नियमों को तोड़ते हैं, जो हमने ख़ुद बनाये हैं, तब ख़ुद को फ्रेटर्निटी कहना समझदारी नहीं। 2013 में मैंने आपको गुटका टाइटल देने से पहले एक बार भी नहीं सोचा था, जिसके लिए आपने मुझसे गुज़ारिश की थी। इसीलिए मुझे वैसे ही सम्मान की उम्मीद थी, जब मैंने अपने नाम रजिस्टर्ड टाइटल को देने से मना कर दिया था। हमारी बातचीत और ट्रेड संस्थाओं द्वारा अस्वीकृत होने के बावजूद आपने उसका इस्तेमाल कर लिया, इससे मुझे गहरा दुख पहुंचा। वास्तविक रिश्ते ऐसे नहीं चलते। लेकिन कोई बात नहीं, आगे बढ़ते हैं। मैं आपकी माफ़ी को स्वीकार करता हूं और मुद्दे को यहीं छोड़ता हूं। मैं भी आपको भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!