Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सद्भाव पूर्ण व नशामुक्त मुक्त हो कांवड़ यात्रा : महाराज

जिला योजना 2022-23 के लिए 4942.00 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2022, गुरूवार, हरिद्वार। जिला योजना संरचना की बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुये हैं, जितने सुझाव प्राप्त हुये हैं, उन्हें अमलीजामा पहनाया जायेगा, जिसके लिये आप सभी का अमूल्य सहयोग चाहिये।
उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और हरिद्वार जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना संरचना 2022-23 की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

बैठक में अनुमोदन हेतु प्रस्तावित जिला योजना संरचना वर्ष 2022-23 के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिसमें सामान्य मद हेतु 3888.00 लाख रूपये, अनुसूचित जाति हेतु 1030.00 लाख रूपये एवं अनुसूचित जनजाति हेतु 24.00 लाख रूपये प्रस्तावित करते हुए, कुल 4942.00 लाख रूपये की धनराशि अनुमोदित की गयी।

बैठक में हरिद्वार सांसद डॉ० रमेश पोखरियाल निशंक, राज्य सभा सदस्य नरेश बंसल, डॉ० कल्पना सैनी, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण विधायक सुश्री अनुपमा रावत, मंगलौर विधायक शरबत करीम अंसारी, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, भगवानपुर विधायक सुश्री ममता राकेश, झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों/विधान सभा क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा कराये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में चर्चा करते हुये विस्तृत विचार-विमर्श किया।

अधिकांश सभी विधायकों ने पेयजल की समस्या की ओर जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज का ध्यान आकृष्ट करते हुये बताया कि जब से जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, तब से हैण्डपम्पों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि हैण्डपम्पों के लिये 70 लाख रूपये की धनराशि की व्यवस्था बजट में की गयी है, जिस पर टिप्पणी करते विधायकों ने कहा कि यह धनराशि काफी कम है। जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने सभी पक्षों को सुनने के पश्चात बताया कि हैण्डपम्पों के लिये धनराशि को बढ़ाया जायेगा।

विधायकों ने अपने अपने क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था करने, शौचालयों का निर्माण, घरों की छतों के ऊपर से बिजली के तारों को हटाये जाने, पानी के ओवर हैड टैंक ठीक कराया जाने, नहर की मरम्मत, सोलर लाइट लगाये जाने, बाल वाटिका में पंखे लगाये जाने, नियमित बिजली उपलब्ध कराने तथा रसायनयुक्त पानी आने का मामला बैठक में रखा। प्रभारी मंत्री ने रसानयुक्त पानी की जांच कराने तथा आवश्यकतानुसार बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

विधायकों ने गंगा नदी व सोनाली नदी के तटबन्ध एवं चिकित्सा केन्द्र के उच्चीकरण का मामला जिला योजना की बैठक में रखा। तटबन्ध पर कराये गये कार्यों की जांच कराने को भी कहा गया। इस पर जनपद प्रभारी मंत्री ने परीक्षण कराने की बात कही।

जिला योजना संरचना की बैठक में सदस्यगणों ने भी अपने-अपने पक्ष रखे। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्तावों को संसाधनों के अनुसार स्वीकृत किया गया है। जनपद प्रभारी मंत्री महाराज ने कहा कि वित्तीय संसाधन सीमित हैं, उसी के अनुसार हमें कार्य करना है।

कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने जिला योजना संरचना की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि इसमें महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुये हैं, जितने सुझाव प्राप्त हुये हैं, उन्हें अमलीजामा पहनाया जायेगा, जिसके लिये आप सभी का अमूल्य सहयोग चाहिये। बिजली की रोस्टिंग का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि बिजली की कटौती कम से कम हो इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से आग्रह किया जायेगा।

कांवड मेले का उल्लेख करते हुये प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस बार चार करोड़ से अधिक श्रद्धालु कांवड़ियों के आने की संभावनायें हैं, जिसके सकुशल सम्पादन के लिये भी आप सभी का सहयोग बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होना चाहिये कि कांवड़ मेला पूरी तरह से नशामुक्त हो तथा चारों तरफ प्रेम व सद्भाव का वातावरण हो। हरिद्वार के चहुंमुखी विकास के विषय में उन्होंने कहा कि इसके हम कटिबद्ध हैं तथा मुख्यमंत्री द्वारा हरिद्वार के लिये जो भी घोषणायें की गयी हैं, उनकी जल्दी ही समीक्षा करके, उन्हें शीघ्र ही धरातल पर उतारा जायेगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष भाजपा डॉo जयपाल सिंह चौहान, निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 सौरभ गहरवार, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉo कुमार खगेन्द्र, डीएसटीओ सुश्री नलिनी ध्यानी, अपर जिला संख्याधिकारी श्री लख्मीचन्द, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉo योगेश भारद्वाज, ए.आर. कोआपरेटिव राजीव, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नवनीत घिल्डियाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल, मीडिया प्रभारी लव शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, अभिषेक सिंह चौहान सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!