Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म तेजस में भारतीय वायु सेना के सिख ऑफिसर का किरदार निभायेंगी कंगना रनोट, पूरी खबर पढ़िए

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 फ़रवरी 2021, रविवार। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनोट इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस साल उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। कंगना रनोट अपनी फिल्म तेजस को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह भारतीय वायु सेना ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं।

इस फिल्म को लेकर कंगना रनोट समय-समय पर फैंस को जानकारी देती रहती हैं। अब उन्होंने फिल्म तेजस में अपने किरादर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह इस फिल्म में सिख भारतीय वायु सेना के सिख ऑफिसर का किरदार निभाने वाली हैं। इस बात की जानकारी कंगना रनोट ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तेजस फिल्म में अपनी वर्दी की तस्वीर को साझा किया है। इस वर्दी पर लिखा ‘तेजस गर्ल’ है।

अपने फैंस को कंगना रनोट ने वर्दी की तस्वीर को साझा करते हुए फिल्म तेजस में अपने किरदार के बारे में बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘तेजस में एक सिख सैनिक की भूमिका निभा रही हूं। मुझे कभी नहीं पता चला कि मैंने कभी अपनी वर्दी पर अपने किरदार का पूरा नाम पढ़ा पाऊंगी। मेरे चेहरे पर तुरंत मुस्कान आ गई थी। हमारे पास प्यार को बयां करने का तरीका है। ब्रह्माण्ड हमें जितना समझ में आता है उससे ज्यादा तरीकों से बोलता है।’

सोशल मीडिया पर कंगना रनोट का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि कंगना रनोट फिल्म तेजस के अलावा फिल्म थलाइवी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।

थलाइवी तमिल फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकारा और उतनी ही बड़ी राजनेता जे जयललिता की बायोपिक है। कंगना रनोट इसमें जयललिता के किरदार में हैं। इस बायोपिक में कंगना ने अपने लुक और गेटअप के साथ काफी प्रयोग किये हैं। जयललिता के बाद के सालों के लिए उन्होंने वेट गेन भी किया था। 24 फरवरी को जयललिता के जन्मदिन पर कंगना रनोट ने फिल्म से जुड़ा टीजर भी जारी किया गया है।

कंगना रनोट बॉक्स ऑफिस पर सैफ अली खान और रानी मुखर्जी से भिड़ेंगी। कंगना ने टीजर शेयर करके लिखा- जया अम्मा के लिए… उनकी जयंती पर। 23 अप्रैल को लीजेंड की कहानी थलाइवी सिनेमाघरों में देखिए। फिल्म का निर्देशन एलएल विजय ने किया है। थलाइवी में अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, जिशु सेनगुप्ता और भाग्यश्री अहम किरदारों में दिखेंगे। अरविंद एमजी रामचंद्रन के रोल में हैं। प्रकाश राज एम करुणानिधि बने हैं। जिसु शोभन बाबू के रोल में हैं। भाग्यश्री, जयललिता की मां संध्या के रोल में हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!