Breaking News :
>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
ताज़ा खबरेंमनोरंजनविशेष

कंगना रनोट ने ट्विटर अकाउंट पर अपनी बहन, भाभी और माँ की तस्वीर साझा कर फैंस को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मार्च 2021, सोमवार। दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। महिलाओं का हमारे समाज में खास योगदान रहा है। उन्हें समाज में और बराबरी पर लाने और उन्हें जागरूक करने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को हमेशा से खास अंदाज में मनाया जाता है। वहीं इस मौके पर बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस और अपने करीबियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दे रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने आपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी बहन, भाभी और मां की तस्वीर साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। कंगना रनोट ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हर दिन ही महिलाओं का होता है, अपनी पसंदीदा महिलाओं के साथ पसंदीदा पल की कुछ तस्वीरें साझा कर रही हूं और सबको महिला दिवस की बधाइयां।’

अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी सोशल मीडिया पर खास वीडियो साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है उसमें वह फनी डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में लिखा है, ‘21 साल की थी तब नफरत भरे मेल्स आते थे’, ‘जज किया गया, सेक्सिएस्ट कमेंट्स पास किए गए’ ‘मेरे डांस मूव्स को क्रिटिसाइज किया गया’, ‘इंडस्ट्री की तरफ से न ऑफर मिले न ही सपोर्ट मिला’,‘अवॉर्ड शो बॉयकॉट कर दिय गया’ लेकिन आज मैं अपनी ड्रीम लाइफ जी रही हूं’। सनी लियोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर उनका फनी वीडियो साझा कर अभिनेत्री को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है। राज कुंद्रा ने जो वीडियो साझा किया उसमें शिल्पा शेट्टी फिल्म ‘राम लखन’ का गाना ‘तेरा नाम लिया तुझे याद किया’ गाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ राज कुंद्रा ने शिल्पा के लिए अपने पोस्ट में लिखा, ‘इस महिला दिवस पर एक छोटी सी रिक्वेस्ट, चलिए हर दिन सम्मान और समानता को सेलिब्रेट करें। मेरे दिन की शुरुआत और इसका अंत मेरी गर्लफ्रेंड शिल्पा शेट्टी का नाम से होता है। वह मजबूत हैं, सफल हैं, आजाद हैं और इन सबसे बढ़कर वह एक शानदार रोल मॉडल हैं। यह केवल आज के लिए नहीं बल्कि यह हर दिन के लिए है।’

अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने ट्विटर पर दो खास तस्वीरें साझा कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर में दिव्या दत्ता अपनी भाभी और घर की महिलाओं के साथ दिखाई दे रही हैं। जबकि दुसरी तस्वीर में वह अपने घर की हाउस हेल्पर के साथ दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिव्या दत्ता ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे घर की औरतें !! मेरी भाभी, बच्चे और हमारा सपोर्ट सिस्टम !! आप मेरे घर को अपना घर बनाती हो, धन्यवाद! इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें और पोस्ट साझा कर फैंस को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!