Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

टीवी जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी की लीक चैट में खुद पर टिप्पणियों को लेकर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी

आकाश ज्ञान वाटिका, २१ जनवरी २०२१, गुरुवार। टीवी जर्नलिस्ट अर्नब गोस्वामी की लीक वॉट्सऐप चैट इस वक़्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन चैट्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर एक टिप्पणी की ख़ूब चर्चा हुई थी। कंगना ने अब इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक यूज़र को जवाब देते हुए लिखा कि अर्नब ने वही कहा, जो ऋतिक रोशन ने उनसे कहा था।

दरअसल, बुधवार को कंगना ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने को लेकर एक ट्वीट किया था, जिस पर एक यूज़र ने तंज कसते हुए कहा था कि वो अपने पसंदीदा पत्रकार की टिप्पणी का जवाब ना दे पाने की वजह से अपना गुस्सा कहीं ओर निकाल रही हैं। इसका जवाब देते हुए कंगना ने लिखा- रोहिणी जी, बड़े लोग छोटी बातें नहीं करते। मगर, छोटे लोगों को तो सिर्फ़ छोटी बातें ही अच्छी लगती हैं। चलिए तो कुछ चुगली करते हैं। अर्नब जी ने वो कहा, जो ऋतिक ने उन्हें कहा था। मैं पहली बार उन्हें 2019 में मिली थी और तब वो 2017 में ऋतिक के साथ किये गये उस इंटरव्यू के लिए शर्मिंदा थे, समझे?

अगले ट्वीट में कंगना ने लिखा- या कुछ और चुगली चाहिए। ऋतिक ने ऐसा क्यों कहा। कब संबंध बिगड़े। अर्नब, ऋतिक का मित्र था या फिर मुझसे दोस्ती हुई। वगैरह-वगैरह।  यह सब लिब्रु चुगलखोर मौसियों ने सारे देश का माहौल ख़राब कर दिया है। चोरी-चोरी मुरब्बा खाते हुए सबके चैट्स और मेल्स देखना बंद करो।

इसके बाद कंगना ने प्राइवेट चैट्स लीक करने और इस पर चटखारे लेने की प्रवृत्ति पर ट्वीट किया- आज तक किसी के भी प्राइवेट चैट्स, लेटर्स, मेल्स, पिक्चर्स वीडियोज़ लीक हुए हों, मेरी कभी हिम्मत नहीं हुई कि मैंने आंख उठाकर भी देखा हो। चाहे कोई भी हो। हिम्मत ही नहीं हो पायी। संस्कारों की बात है। चरित्र की बात है। आत्मसम्मान की बात है। लिब्रु नहीं समझेंगे।

कंगना फ़िलहाल अपनी फ़िल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं, जो इसी साल रिलीज़ होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!