Breaking News :
>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड

दून में 246 अतिक्रमण चिह्नित, ध्वस्तीकरण पर मांगी न्यायिक राय

देहरादून: हाईकोर्ट के आदेश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान टीम ने 246 नए अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इस दौरान शासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर न्यायिक राय मांगी गई है। ताकि भविष्य में आदेश को लेकर गफलत की स्थिति न रहे। इसके बाद ही शनिवार को अतिक्रमण ध्वस्तीकरण पर फैसला लिया जाएगा। तब तक चिह्नीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए गठित टास्क फोर्स ने शहर में चिह्नीकरण का कार्य जारी रखा है। इस दौरान चार जोन में सात टीमों ने 246 पक्के अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए। सबसे ज्यादा 125 अतिक्रमण राजपुर रोड के एनआइवीएच से साई मंदिर तक पाए गए।

इसके बाद हरिद्वार रोड, कचहरी रोड पर 86 और चोरखाला से बल्लूपुर चौक तक 35 अतिक्रमण मिले। इधर, देर शाम टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि अब तक 1889 अवैध अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों में ध्वस्तीकरण का कार्य किया जा चुका है, वहां पूरी निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि सड़कों का चौड़ीकरण होने तक उन स्थानों में फिर से अतिक्रमण न हों, इसके लिए लोक निर्माण विभाग पिलर लगाकर नंबर के अनुसार मार्किंग करे। उन्होंने कहा कि ध्वस्तीकरण के लिए टीम बढ़ाई जा रही है। ताकि चिह्नीकरण के साथ-साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई समय पर पूरी की जा सके।

अतिक्रमण हटाओ अभियान टास्क फोर्स के अध्यक्ष एवं एमडीडीए के वीसी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर न्याय विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। शनिवार तक यह रिपोर्ट मिल जाएगी। तब तक ध्वस्तीकरण को स्थगित किया गया है। चिह्नीकरण का कार्य इस बीच अधिक तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अतिक्रमणकारी दुरुपयोग न करें, इसके लिए न्याय विभाग की रिपोर्ट जरूरी है।

लोग स्वयं हटा रहे चिह्नित अतिक्रमण 

टास्क फोर्स ने एक सप्ताह के भीतर जो भी अतिक्रमण चिह्नित किए हैं, उस पर सरकारी जेसीबी की बजाय लोगों ने स्वयं हथौड़ा चलाया। सहारनपुर रोड पर सहारनपुर चौक, आढ़त बाजार में लोगों ने अतिक्रमण हटाने का काम जारी रखा। इसके अलावा यमुना कॉलोनी चौक से बिंदाल पुल के बीच भी लोग चिह्नित अतिक्रमण हटाते रहे।

इसी तरह रायपुर रोड, करनपुर रोड, धर्मपुर, हरिद्वार रोड क्षेत्र में भी लोगों ने मजदूर लगाकर अतिक्रमण तोड़े। दून स्कूल के अतिक्रमण पर नहीं हुआ निर्णय चकराता रोड स्थित दून स्कूल की बाउंड्रीवाल के अतिक्रमण पर फैसला नहीं हो पाया।

इसके अलावा करनपुर में माहेश्वरी स्वीट शॉप और दो अन्य मामलों में भी हाईकोर्ट ने निर्णय नहीं दिया है। एमडीडीए के वीसी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्णय आने के बाद इन अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर अगली तारीख मिली है।

हाईकोर्ट से स्थिति साफ होने के बाद प्रशासन सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाएगा। उन्होंने कहा कि लाल निशान सही जगह लगाए गए हैं।

अतिक्रमणकारी फैला रहे अफवाह 

सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर अतिक्रमणकारी रोक की अफवाह फैला रहे हैं। इससे आम लोगों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को यथावत रखा है। इसमें किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई है।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। मगर, अतिक्रमणकारी इस आदेश का गलत अर्थ निकालकर अफवाह फैला रहे हैं। इससे चिह्नीकरण से वंचित लोग विरोध कर सकते हैं। लेकिन शासन शनिवार तक स्थिति साफ होने की बात कह रहा है।

देहरादून के अतिक्रमणकारियों को हाई कोर्ट से राहत नहीं

नैनीताल हाई कोर्ट ने देहरादून से अतिक्रमण हटाने के आदेश के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को राहत देने से इन्कार कर दिया है। साथ ही सुनवाई की अगली तिथि 17 अगस्त नियत की है।

पूर्व में कोर्ट ने देहरादून से अतिक्रमण हटाने के सख्त आदेश देने के साथ ही नोडल अधिकारी की नियुक्ति करने को कहा था। कोर्ट के आदेश के बाद देहरादून में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है, जिसके बाद अतिक्रमणकारियों में खलबली मची है।

अतिक्रमण की जद में आई सुनीता देवी व अन्य ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने व अन्य विवादित मामलों में अतिक्रमणकारियों को सुनवाई का मौका देने के आदेश पारित किए थे।

वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की खंडपीठ के समक्ष देहरादून के करीब एक दर्जन क्लीनिक संचालकों की पुनर्विचार याचिका दायर हुई थी। इन याचिकाओं को सुनने के बाद खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं को कोई राहत नहीं देते हुए अगली सुनवाई की तिथि 17 अगस्त नियत की है।

यहां बता दें कि देहरादून निवासी मनमोहन लखेड़ा ने जनहित याचिका दायर कर देहरादून में अतिक्रमण से उपजी समस्या का उल्लेख किया था, जिस पर कोर्ट ने विस्तृत आदेश पारित किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!