Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बेरोजगार अभ्यर्थियों के आंदोलन में साथ खड़ी हुईं जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 नवम्बर 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कराई गई सहायक लेखाकार परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष भावना पांडे गांधी पार्क के बाहर धरना दे रहे बेरोजगार अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन दिया एवँ परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराने की मांग की।

जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडेय ने कहा कि 12 से 14 सितंबर तक चयन आयोग ने ऑनलाइन परीक्षा कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि छह शिफ्टों में संपन्न कराई परीक्षा में काफी विसंगतियां देखने को मिली।

20211102_153923

उन्होंने कहा कि पेपर का एजेंसी द्वारा अंग्रेजी से हिंदी में गूगल अनुवाद किया गया, जिस कारण हिंदी माध्यम के अभ्यार्थियों को कईं प्रश्न समझ में नहीं आ पाए। इस कारण सामान्य वाणिज्य में स्नातक अभ्यार्थी न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाए।

भावना पांडे ने राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि सहायक लेखाकार परीक्षा को अभ्यार्थियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए रद किया जाए। उन्होंने मांग की है कि इस परीक्षा को ऑफलाइन के माध्यम से तीन माह के अंतर्गत एवं एक शिफ्ट में आयोजित किए जाने हेतु भी आदेश पारित किये जाएं।

उन्होंने कहा कि सहायक लेखाकार परीक्षा देने वाले बेरोजगार अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया था। इस दौरान इन्हें आश्वासन देकर वापस भेज दिया गया था। कूच के दौरान भावना पांडे भी बेरोजगार अभ्यर्थियों के संग मौजूद रहीं थीं।

भावना पांडे ने मुख्यमंत्री धामी से मांग करते हुए कहा कि सहायक लेखाकार परीक्षा को रद्द करने के तत्काल आदेश दिए जाएं। उन्होंने बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर क्यों इन मासूम बेरोजगार युवाओं को सताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र ही बेरोजगार अभ्यर्थियों की मांग को पूरा करें अन्यथा वे पुनः सीएम आवास कूच करने को विवश होंगे।

Loading

error: Content is protected !!