Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘जवान’ के पहले गाने ‘जिंदा बंदा…..’ का बजट 15 करोड़, हजारों हसीनाओं के बीच थिरकेंगे शाहरुख

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 जुलाई 2023, इंफाल। शाहरुख खान जल्दी ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर एक-एक करके जानकारियां उतारी जा रही हैं ताकि माहौल बना रहे। अब फिल्म के गाने से जुड़ी खबर बाहर आई है।फिल्म के टीजर ने प्रशंसकों का उत्साह पहले ही बढ़ा दिया था और अब इसके गाने को लेकर जो रोचक जानकारियां सामने आई हैं, उसके बाद फिल्म की रिलीज को लेकर शाहरुख के प्रशंसक उतावले हो जाएंगे। जवान का ट्रेलर आने से पहले निर्माता फिल्म का पहला गाना रिलीज करने वाले हैं। इसका नाम है जिंदा बंदा।इसे बहुत बड़े स्तर पर शाहरुख पर फिल्माया गया है। निर्माताओं को भरोसा है कि गाने की भव्यता देखकर लोग दंग रह जाएंगे। साथ ही उन्हें यह भी यकीन है कि इस गाने का ऑडियो भी पसंद किया जाएगा। गाने में शाहरुख देश के अलग-अलग शहरों से आईं डांस में प्रशिक्षित 1,000 से ज्यादा हसीनाओं के बीच ठुमके लगाते दिखेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के इस अकेले गाने का बजट 15 करोड़ रुपये है, जो एक फिल्म के बराबर है। गाना शूट करने में 5 दिन लगे हैं। इसकी शूटिंग चेन्नई में हुई है। कहा जा रहा है कि गाने में शाहरुख कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे और उन्हें ऐसा डांस करते पहले कभी नहीं देखा होगा। अनिरुद्ध ने इस गाने को कंपोज किया है।गाना इतना धमाकेदार होगा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। जवान का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में काम कर रहे कलाकार भी दमदार हैं। इसमें शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, संजय दत्त और साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय मेहमान भूमिका में हैं।इस फिल्म का निर्माण शाहरुख की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की बैनर तले किया गया है।यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

शाहरुख की फिल्म डंकी का इंतजार भी उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।दूसरी तरफ वह सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर वर्सेज पठान का भी हिस्सा हैं।सलमान की फिल्म टाइगर 3 में शाहरुख मेहमान भूमिका में नजर आने वाले हैं।इसके अलावा वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!