Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ‘‘मैं भी डिजिटल’’ कैम्पेन शिविरों का होगा आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, ८ जनवरी २०२१, शुक्रवार, नैनीताल (सू.वि.)। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि जनपद में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ‘‘मैं भी डिजिटल’’ कैम्पेन शिविरों का आयोजन होगा। प्रशिक्षण हेतु उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रत्येक नगर निकाय में निर्धारित तिथि को शिविर लगाना सुनिश्चित करेंगे। इन विशेष डिजीटल कैम्पेन शिविरोें में पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत 31 दिसम्बर तक लाभावन्वित समस्त वैंडर्स को प्रशिक्षिण दिया जायेगा।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने निर्देश दिये कि सभी निकाय बैकों से समन्वय कर निकाय सभागारों में तीन दिवसीय पूर्णकालिक शिविरों का आयोजन कर वैण्डरों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक निकाय द्वारा एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा जो इस कैम्पेन हेतु लीड बैंक अधिकारी से समन्वय स्थापित करेगा। कैम्पेन के सफल संचालन एवं अनुश्रवण हेतु जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है।

श्री सविन बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत ‘‘मैं भी डिजीटल’’ कैम्पेन प्रशिक्षण नगर निगम सभागार हल्द्वानी में 8 जनवरी से 21 जनवरी तक आयोजित होगा। इसी तरह नगर पालिका नैनीताल में 8 से 13 जनवरी, नगर पालिका परिषद रामनगर में 8 से 12 जनवरी तक, नगर पालिका परिषद भवाली में 8 व 11 जनवरी, नगर पंचायत भीमताल में 8 व 11 जनवरी,नगर पंचायत कालाढूँगी में 8 से 12 जनवरी तथा नगर पंचायत लालकुआँ में 8 व 11 जनवरी दो दिन प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि वे निर्धारित तिथि पर स्वयं शिविरों का आयोजन कर शिविरों का पर्यवेक्षण कर प्रगति समीक्षा से जिला कार्यालय व निदेशालय शहरीय विकास देहरादून को भी अवगत करायेंगे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!