Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में कुल 9050 भोजन पैकेट एवं 1292 अन्नपूर्णा राशन किट किये गए वितरित

आकाश ज्ञान वाटिका। गुरुवार, 2 अप्रैल, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केन्द्रों के बन्द हो जाने के कारण 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभाग द्वारा राशन वितरण किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को दृष्टिगत रखते हुए सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखण्ड शासन द्वारा उक्त लाभार्थियों को टेक होम राशन सामग्री आंगनवाड़ी केन्द्रों तक पहुँचाने हेतु जनपद में  चयनित महिला स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से आँगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि स्वयं सहायता समूह तथा उनके द्वारा टेक होम राशन सामग्री क्रय करने हेतु मण्डी तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचाने हेतु उपयोग में लाए जाए गये वाहनों को आवागमन की सुविधा प्रदान की गयी है।जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया है कि वे आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों को निर्देशित करें कि टेक होम राशन का वितरण लाभार्थियों के घर-घर जाकर लाॅक डाउन के निर्देशों, साफ-सफाई एवं सामाजिक दूरी के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए करना सुनिश्चित करें। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त चयनित महिला स्वंय सहायता समूह, को को निर्देशित किया कि वे टेक होम राशन सामग्री क्रय करते समय, ढूलान एवं पैकिंग कराते समय एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों पर वितरण के समय लाॅकडाउन के निर्देशों, साफ-सफाई एवं सामाजिक दूरी के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करना सुनिश्चित करेगें।

[box type=”shadow” ] जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद अवस्थित वन अनुसंधान संस्थान में 3 प्रशिक्षु आई.एफ.एस अधिकारियों में कोरोना वायरस संक्रमण पाये जाने के फलस्वरूप उक्त परिसर में 19 मार्च 2020 से लाॅक डाउन घोषित किया गया था, जिसकी 14 दिन की अवधि 2 अप्रैल 2020 को पूर्ण होगी। भारत सरकार द्वारा जारी आदेशों के क्रम में कोरोना संक्रमण क्षेत्र को पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त किये जाने हेतु 14+14 कुल 28 दिवस (Containment Plan, COVID-19 Ministry of Health & Family  Welfare) के अनुसार देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान परिसर में प्रभावी लाॅक डाउन 19 मार्च 2020 से 28 दिवस के लिए यथावत् रखा गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार जो व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत आयसोलेशन व होम क्वारेंटाइन में रखे गये हैं को 14 दिन के अतिरिक्त अर्थात कुल 28 दिवसों तक आयसोलेशन  एवं क्वारेंटाइन में रखे जायेंगे।[/box]

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देहरादून, राधास्वामी सत्संग व्यास, कालिका मन्दिर समिति, संजीव गुप्ता मन्नूगंज, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, लोकायुक्त कार्यालय, गीताभवन, जिनेश सहगल एवं दुर्गा वर्मा, गुरूद्वारा कांवली रोड, दून विश्व विद्यालय, अध्यक्ष सर्राफा मण्डल/मनभावन, शिव मन्दिर झण्डा बाजार, दून स्कूल, वेलनेस कैटरिंग, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, एल्थम बैकरी, वेस्ट वाॅरियर,  श्रीमती रीना देवी टर्नर रोड, द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। जनपद में कुल 9050 भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 2 वरिष्ठ नागरिक, 29 विद्यार्थी, निकट कैन्ट बार्ड में 600, महारानीबाग में 25, सुद्धोवाला में 70, हैप्पी एन्कलेव कैनाल रोड में 60, पटेलनगर चैकी में 600, लालपुल में 240, लक्ष्मण चौक चौकी में 500, दीपनगर में 500, गोविन्दगढ में 700, आजादनगर में 165,  प्रकाशनगर में 300, छबिलबाग में 460, ट्रांस्पोर्टनगर में 220, ओगल भट्टा में 290, वाल्मिकी बस्ती में 285, मुस्लिम काॅलानी में 150, रीठामण्डी में 174, टर्नर रोड में 175, चोयला में 260, चन्दबनी में 240, निकट डाॅटकाली मन्दिर गुर्जरबस्ती 100, श्यामपुर प्रेमनगर में 110, दुर्गामन्दिर प्रेमनगर में 75, नन्दा की चैकी में 600, माता मन्दिर सरस्वती विहार में 150, डीएल रोड 150, कांवली नई बस्ती  में 250, सेवलाकला में 120, शिवाजी मार्ग में 120, चकशाह नगर में 650, निकट नगर निगम में 80, जाखन में 60, अनिकेत विहार 90, निकट बस्ती सुभारती प्रेमनगर में 450 व्यक्तियों को भोजन के पैकैट उपलब्ध कराये गये। [/box]

इसके साथ ही जिला प्रशासन देहरादून को ऑनलाईन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए श्री शैलेश कुमार वर्मा, उज्जवल कोआपरेटिव सोसायटी किशननगर द्वारा  5 अन्नपूर्णा पैकेट तथा 100 भोजन के पैकेट, श्री प्रदीप सेमवाल सहस्त्रधारा रोड द्वारा 50 भोजन के पैकेट, श्री हेमन्त राणा द्वारा 5 अन्नपूर्णा पैकेट, श्री राजेश कुमार दून गढवाल ट्रैकर कल्याण संघ रिस्पना द्वारा 50 भोजन के पैकेट, गार्डन व्यू रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी द्वारा 46 अन्नपूर्णा पैकेट, श्री रविन्द्र पोखरिया, बसंत विहार द्वारा 50 भोजन के पैकेट एवं सुश्री शिखा रावत अजबपुरकलां द्वारा 8 अन्नपूर्णा पैकेट, श्री विकास उभान, देहराखास द्वारा 50 भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये। ‘‘दून हैप्पी मिल्स’’ में कुल 300 भोजन के पैकेट तथा 64 अन्नपूर्णा पैकेट प्राप्त हुए।

[box type=”shadow” ] जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 1292 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, देहरादून सदर में 200, थाना कैन्ट में 100, पुलिस चैकी सर्किट हाउस में 50, पुलिस चैकी पण्डितवाड़ी में 50, पुलिस चैकी बिन्दाल में 50, थाना पटेलनगर में 100, पुलिस चैकी आईएसबीटी में 50, चैकी बाजार 50, पुलिस चैकी नयागांव में 50, पुलिस चैकी मयूर विहार 50, थाना रायपुर में 100, पुसिल चैकी बालावाला में 50, पुलिस चैकी मालदेवता में 50, ऋषिकेश में 342, अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। [/box]

  • जिलाधिकारी के निर्देशों पर पूर्ति विभाग द्वारा मूल्य नियंत्रण एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने हेतु आलू एवं प्याज के पैकट (2 किलो आलू एवं आधा किलो प्याज) तैयार किये गये, जिनको आज जनपद के डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित विभिन्न 20 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम से प्रति पैकेट रूपये 50 की दर से 1000 पैकेट विक्रय किया गया।
  • आज जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की पहल पर निकट महारानीबाग जीएमएस रोड में 4 निर्धन परिवारों के 7 छोटे बच्चों को दूध उपलब्ध कराया गया।
  • आज प्रोग्रेसिव डेरी फामर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पशुचारे की परिवहन व्यवस्था सुचारू रखने हेतु जिलाधिकारी देहरादून का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अवगत कराया कि सभी पशुपालकों के पशुधन हेतु पर्याप्त मात्रा में पशुचारा, चोकर, फीड, भूसा आदि बाजारों में उपलब्ध है।

[box type=”shadow” ]

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर को चुना जायेगा। आज 2 अप्रैल 2020 के सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर श्री घनश्याम अग्रवाल, सचिव अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट देहरादून तथा शासकीय विभाग से कोरोना वाॅरियर श्रीमती सोनिया पंत, उपायुक्त नगर निगम, देहरादून को चुना गया है।

 

 

आज के कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)   
श्री घनश्याम अग्रवाल
सचिव, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट,देहरादून। 
प्रतिदिन भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

 

 

 

आज के कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)  
श्रीमती सोनिया पंत (पी.सी.एस)
उपायुक्त, नगर निगम देहरादून।  

 

 

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!