Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी ने ‘जल जीवन मिशन’ की जिला स्तरीय समिति के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयान्तर्गत पूर्ण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2020, बुधवार (जि.सू.का.)। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड द्वारा वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते हुए समस्त जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लक्ष्य को निर्धारित समयान्तर्गत शत्-प्रतिशत् पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वीडियो कान्फ्रेसिंग के पश्चात एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की जल जीवन मिशन की जिला स्तरीय समिति के अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं उत्तराखण्ड जल संस्थान तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम की विभिन्न शाखाओं को अवशेष आँगनबाड़ी केन्द्रों तथा विद्यालयों में 28 दिसम्बर से पूर्व शत्-प्रतिशत् पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने तथा एमआईएस में शत् प्रतिशत् डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय जनप्रतिनिधि यथा ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्यों के समन्वय करते हुए जल विहीन गाँवों में घर-घर पेयजल आच्छादित करायें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका 2 दिन के भीतर सम्बन्धित को भुगतान कराना सुनिश्चित करें।

इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नमित रमोला, पेयजल निगम से मीसा सिंह, अन्य शाखाओं के अधिशासी अभियन्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!