Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में आफत बनकर बरस रही ‘बारिश’, चलती कार पर पत्थर गिरने से प्रोफेसर की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में चलती कार पर पत्थर गिरने से प्रोफेसर की मौत हो गई। कार में सवार अन्य लोग घायल हैं। वहीं, पिथौरागढ़ में पांच दिन पूर्व खुला चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग गर्बाधार से आगे मलबा आने से फिर बंद हो गया है। इसके अलावा प्रदेश में अब भी 50 से अधिक मोटर मार्ग बंद हैं। कई स्थानों पर ग्रामीणों के फंसे होने की भी सूचना है।

प्रदेश में तीन दिन बाद बुधवार को मैदानी इलाकों में धूप खिली, लेकिन पहाड़ में बादल छाए रहे। कई स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ीं। इस बीच सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास सौड़पाणी में ऋषिकेश से आ रही कार के ऊपर अचानक पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिर गया। इससे कार में पिछली सीट पर बैठे नरेंद्रनगर राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर मनोज सुंदरियाल की मौत हो गई।

कार में मनोज के साथ उनके भाई अधिवक्ता पंकज सुंदरियाल और चालक भी थे, जो बाल-बाल बच गए। उधर, कुमाऊं में लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है। इससे संपर्क मार्गों को खोलने का कार्य भी बाधित है। चंपावत जिले में चार दिन से लगातार हो रही बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे बंद होने से आवाजाही पूरी तरह ठप है।

यहां से कई लोग वापस लौट गए हैं, जबकि कई अभी भी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बनबसा में शारदा और हुड्डी नदी उफान पर हैं। यहां हुड्डी नदी से लगे कई गांवों में जलभराव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को भी बारिश का क्रम बना रह सकता है। देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

सरोवर नगरी नैनीताल  में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण राजभवन मार्ग पर दरार पड़ गई है। इसके बाद पुलिस ने पालिका बाजार की करीब दर्जन भर दुकानें बंद करवा दी है। हाई कोर्ट रोड पर भी धंसाव हुआ है और ठंडी सड़क व हल्द्वानी-नैनीताल रोड में दिनभर मलबा गिरता रहा। बुधवार सुबह से ही शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है। जिससे माल रोड समेत तमाम मार्गो में जलभराव होने लगा। अधिकांश पर्यटक भी होटल में ही दुबके रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!