Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

लखनऊ का नाम बदले जाने की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट से मिले संकेत

इतिहास के दस्तावेजों में स्पष्ट लिखा है कि यह शहर पहले लक्ष्मण पुरी था। उसके बाद लखनपुरी हुआ, जो आगे चलकर लखनऊ हो गया। लखनऊ को कौशल राज का हिस्सा बताया गया है। भगवान श्रीराम चंद्र के भाई लक्ष्मण ने इस शहर को बसाया था।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 मई 2022, मंगलवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में इलाहाबाद और फैजाबाद का नाम बदला गया। उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राजधानी लखनऊ का नाम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। लखनऊ के सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे पर 14 मई को प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने लखनऊ का नाम लखनपुरी करने की मांग रखी तो कल सीएम योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट से इसको मजबूती मिली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सोमवार को लखनऊ दौरे पर चौधरी चरण सिंह इंटरनेशल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद उनके स्वागत में सीएम योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट के बाद तो इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब लखनऊ का भी नाम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया था कि शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मण जी की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन। सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह ट्वीट अमौसी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करते हुए खींची गई फोटो को टैग करते हुए किया है। इस ट्वीट के बाद संकेत मिलने लगे हैं कि लखनऊ का नाम लक्ष्मण जी के नाम पर किया जा सकता है। अटकलें इसलिए भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि इससे पहले लखनऊ का नाम बदलकर लखनपुरी, लक्ष्मणपुरी और लखनपुर करने की मांग उठाई जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में प्रारंभ हुआ शहरों के नए नामकरण का काम अभी भी जारी रहेगा। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के बाद कई अन्य शहरों के नाम बदलने की भी मांग तेजी से उठ रही है। अब राजधानी लखनऊ की बारी है। पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन ने इसके लिए सरकार से गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुर करना चाहिए। उन्होंने कहा था कि लखनऊ को लक्ष्मण ने बसाया था और लखनऊ शहर को धार्मिक ग्रंथों के अनुसार लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाता था। लखनऊ से सांसद और पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय लालजी टंडन ने एक किताब लिखी, जिसमें लखनऊ को लक्ष्मण नगरी बताया गया है। इसके कई प्रमाण भी दिए। लखनऊ में लक्ष्मण टीला, लक्ष्मण पुरी, लक्ष्मण पार्क समेत कई ऐसे स्थान हैं। जो भगवान लक्ष्मण के नाम पर हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!