Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने किया यमुना कालोनी स्थित आवासीय परिसर का निरीक्षण

  • महाराज ने दिये जर्जर हो चुके आवासों की मरम्मत के आदेश।
  • स्थानीय विधायक हरवंश कपूर भी रहे मौजूद।

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 3 सितम्बर, 2020, देहरादून। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज यमुना कालोनी स्थित आवासीय परिसर का सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर जर्जर हो चुके भवनों को ठीक करने के आदेश दिये।

[box type=”shadow” ]

 [/box]

सिंचाई, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री सतपाल महाराज एवं स्थानीय विधायक श्री हरवंश कपूर ने आज सिंचाई विभाग के चकराता रोड स्थित यमुना कालोनी के आवासीय परिसर में जर्जर हो चुके भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। श्री सतपाल महाराज ने यमुना कालोनी आवासीय परिसर में स्थित भवनों, पार्क, नालियों एवं सीविरेज सिस्टम की वर्तमान स्थिति को चिन्ताजनक बताते हुए विभागीय अधिकारियों को उनकी ठीक प्रकार से मरम्मत किये जाने के निर्देश दिये हैं। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि यमुना कालोनी में कुल 960 आवासों में से सिंचाई विभाग के नियंत्रण में 609 आवास हैं। इसमें से 48 ऐसे आवास हैं जो निष्प्रयोज्य आवासों (Disposable houses) (डी.टी. टाईप) की श्रेणी में आते हैं। जबकि शेष 561 आवास इस समय उपयोग में हैं। अभी तक 352 मकानों की मरम्मत की जा चुकी है, शेष 209 की मरम्मत अभी की जानी है। जिस पर लगभग 400.00 लाख रूपये की धनराशि खर्च होगी। श्री सतपाल महाराज ने बताया कि आवासीय परिसर में 2 नये ट्यूबवैलों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिस पर 200.00 लाख रूपये का व्यय होना अनुमानित है। कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा है कि यमुना कालोनी के सभी जीर्ण-शीर्ण भवनों की तत्काल मरम्मत करने के साथ साथ पार्क, नालियों एवं सीविरेज स्सिटम को भी दुरुस्त किया जाये।

स्थानीय विधायक श्री हरवंश कपूर ने इस दौरान सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज को बताया कि बरसात में पानी लोगों के घरों में न घुसे इसके लिए यहाँ के ड्रेनेज सिस्टम को भी ठीक करना जरूरी है। सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने उनकी बातों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किये हैं।

साभार:        निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री पर्यटन, सिंचाई,
संस्कृति, जलागम एवं धर्मस्व, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!