Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

फिल्म जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : सिनेमा जगत के गायक बालासब्रमण्यम का कोरोना से निधन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020, चेन्नई। सिनेमा जगत के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है कि आज गायक एस.पी. बालासुब्रमण्यम का देहान्त हो गया है। 74 वर्षीय गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना संक्रमित थे और चेन्नई के ‘एमजीएम हेल्थकेयर’ में भर्ती थे। गायक बालासुब्रमण्यम कई दिनों से बीमार चल रहे थे। हालांकि बीच में उनकी तबीयत ठीक हो गई थी लेकिन बीते दिन अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वहीं आज शुक्रवार को उन्होंने 1 बजकर 4 मिनट पर दम तोड़ दिया।
एस.पी. बालासुब्रमण्यम कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशळ मीडिया के माध्यम से वीडियो साझा कर दी थी। 5 अगस्त 2020 को जारी किए संदेश में उन्होंने बताया था कि उनमें कोरोना के हल्के फुल्के लक्षण पाए गए हैं। बालासुब्रमण्यम ने बताया कि उन्हें हल्का हल्का बुखार और जुकाम हो रहा था जिसकी वजह से उन्होंने कोरोना वायरस का परीक्षण करवाया और अस्पताल में भर्ती हो गए।
सिनेमा जगत के दिग्गज, दक्षिण भारत में पहचान बना चुके एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1981 में आई फ़िल्म ‘एक दूजे के लिए’ में पहली बार हिंदी फ़िल्मों में गाना गया और नेशनल अवॉर्ड जीता।  मैंने प्यार किया’ के गाने हों या ‘साजन’ या फिर ‘हम आपके हैं कौन’, इन सब फ़िल्मों में सलमान को एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज़ दी थी। कुछ साल पहले आई चेन्नई एक्प्रेस का टाइटल गाना एस.पी. बालासुब्रमण्यम ने ही गाया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!