Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डदेहरादून

चीन में बच्चों की सांस संबंधी बीमारी के मामले पर उत्तराखंड में सतर्कता बरतने के निर्देश

देहरादून। चीन के बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी बीमारी के मामले सामने आने के बाद उत्तराखंड में सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संदर्भ में सभी जिलों को सर्विलांस के निर्देश दिए गए हैं।दरअसल चीन के कुछ क्षेत्रों में बच्चों में सांस संबंधी बीमारी के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को केंद्र सरकार ने इस संदर्भ में सभी राज्यों को आगाह करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद अब राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को इस तरह के मामले सामने आने पर रिपोर्ट करने को कहा है।  साथ ही सभी जिलों को सर्विलांस के भी निर्देश दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और इस तरह का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हालांकि उन्होंने कहा कि सभी जिलों को सर्विलांस सिस्टम पर ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना का एक भी केस नहीं
इधर राज्य में कोविड का अब एक भी मरीज सामने नहीं आ रहा है। राज्य में सर्विलांस प्रोग्राम के नोडल अफसर डॉ पंकज सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और अब कोविड जांच में कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में लगातार सर्विलांस चल रहा है और कहीं भी सांस संबंधी रोग के मरीज नहीं मिले हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!