Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

कोरोना संक्रमण के चलते भारत-नेपाल सीमा कर दी गई सील

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अप्रैल 2021, शुक्रवार, महराजगंज। कोरोना संक्रमण को देखने देखते हुए नेपाल सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। सोनौली सीमा के रास्ते भारतीय नागरिकों के नेपाल प्रवेश पर शुक्रवार को  रोक लगा दी गई । आदेश आते ही  सोनौली से सटे नेपाल के बेलहिया बॉर्डर से भारतीय नागरिकों को वापस भेज दिया गया । नए आदेश के मुताबिक अब सिर्फ मालवाहक ट्रक, कस्टम क्लियरेंस से जुड़े लोग, भारत में कार्य कर रहे नेपाली नागरिक व वीजा पासपोर्टधारी विदेशी नागरिक ही कोविड जांच रिपोर्ट दिखाकर नेपाल जा सकेंगे।

आदेश के बाद नेपाल पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में भारतीय नागरिकों को वापस लौटा दिया, इनमें  से अधिकतर लोग इलाज के लिए भैरहवा आंख के अस्पताल जाना चाहते थे। बेलहिया पुलिस ने बताया कि यह रोक अनिश्चितकाल काल के लिए है। खुली सीमा के रास्ते नेपाल गए भारतीयों को क्वारंटाइन करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा नेपाल के शहरों व ग्रामीण क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों पर भी नेपाल सरकार ने रोक लगा दी है। पूरे देश में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके पूर्व कोविड से सतर्कता के लिए बीते आठ अप्रैल को होटलों व दुकानों को रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक बाद बंद करने व नाइट कर्फ्यू के आदेश भी जारी किए गए थे। भैरहवा व बुटवल में कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। बेलहिया बॉर्डर पर कोविड जांच सेंटर की स्थापित की गई है। बीते 24 घंटे में रूपनदेही जिले में कोविड संक्रमण के 247 नए मामले प्रकाश में आए हैं। जबकि तीन संक्रमित लोगों की मौत बुटवल में हुई है। रूपनदेही जिला के सीडीओ असमान तमांग का कहना है कि नेपाल के गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। महराजगंज के जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीमा पर सतर्कता बाढ़ दी गई है। भारतीय नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बाद रूपनदेही जिले के समकक्ष अधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!